मुख्य वक्ता होंगी पूज्यनीय श्रीमती श्यामा दीदी, जनमानस को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं जीवनोपयोगी मार्गदर्शन होगा प्राप्तशिवपुरी- अंचल शिवपुरी के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं सौभाग्य का विषय है कि मानव जीवन को निरोग, सकारात्मक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से श्री रामचरितमानस आधारित स्वास्थ्य एवं अध्यात्म प्रयोगशाला अंतर्गत एक दिवसीय आध्यात्मिक एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शुक्रवार, 12 जून 2026 को किया जा रहा है। यह दिव्य आयोजन मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला (न्यू ब्लॉक), शिवपुरी (म.प्र.) में संपन्न होगा। शिविर में आध्यात्मिक चेतना, प्राकृतिक स्वास्थ्य, सात्विक जीवनशैली एवं सकारात्मक चिंतन के माध्यम से जीवन को सुखमय, ऊर्जावान एवं तनावमुक्त बनाने के विविध आयामों पर प्रकाश डाला जाएगा।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पूज्यनीय श्रीमती श्यामा दीदी जी रहेंगी, जिनके ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधन से उपस्थित जनमानस आध्यात्मिक ऊर्जा एवं जीवनोपयोगी मार्गदर्शन प्राप्त करेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 10 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा, इस शिविर की विशेषताएँ इस प्रकार होंगी जिसमें सात्विक जूस एवं सूप, अमृत भोजन, प्रेरणादायी प्रवचन, अनुभव साझा, प्रश्नोत्तर सत्र एवं स्वास्थ्य व अध्यात्म आधारित जीवन मार्गदर्शन सत्र होंगें। स्वास्थ्य के प्रति सजग सभी नागरिकों से विनम्र आग्रह है कि इस अद्भुत आध्यात्मिक एवं स्वास्थ्य साधना शिविर में सहभागी बनकर अपने जीवन को नई सकारात्मक दिशा प्रदान करें। जहाँ स्वास्थ्य में अध्यात्म का प्रकाश जुड़ता है, वहीं जीवन में आनंद, शांति और आत्मबल का वास्तविक उदय होता है। शिविर में शामिल होने के लिए पंजीयन सहयोग राशि मात्र 200/-, पूर्व पंजीकरण अनिवार्य, पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 जून 2026, पंजीकरण एवं अधिक जानकारी हेतु स्नेह सिंघल 7974191123, संगम अग्रवाल 9479310099, नमिता गोयल 7999761501, विभा रघुवंशी 9752663475 से संपर्क किया जा सकता है।

No comments:
Post a Comment