जनपद सीईओ नरवरिया के निर्देशन में जनजातीय बसाहटों में लगा विशेष शिविर, शासन की योजनाओं का मिल रहा लाभशिवपुरी-जनजातीय समुदाय तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में जन भागीदारी - सबसे दूर, सबसे पहले अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार यह अभियान 25 मई तक जिले की जनजातीय बाहुल्य बसाहटों में आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के समस्त जनपद सीईओ को स्पष्ट निर्देश हैं कि इस अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन होना चाहिए। इसी क्रम में जनपद पंचायत सीईओ एन.एस.नरवरिया के निर्देशन में यह अभियन चलाया गया जिसमें योजनाओं को लेक प्रचार-प्रसार व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जनजातीय वर्ग के लिए संचालित शासन की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता हेतु राष्ट्रव्यापी जन भागीदारी - सबसे दूर सबसे पहले अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक पंचायत में विशेष जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। इन शिविरों के अंतर्गत जाति, निवास एवं आय प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, बैंक खाते, वनाधिकार पट्टे सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी इन शिविरों में सक्रिय रूप से पहुंच रहे हैं। राजस्व प्रकरणों सहित विभिन्न आवेदनों का त्वरित निराकरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। परिवारवार सर्वेक्षण कर शून्य पेंडेंसी एवं शत-प्रतिशत सैचुरेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। सबसे दूर, सबसे पहले के संकल्प के साथ आयोजित शिविर में अधिकारी पहुंचकर यह भी चिन्हित कर रहे हैं कि कौन से हितग्राही अभी लाभ से वंचित हैं।

No comments:
Post a Comment