---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, August 3, 2026

एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 में न्यू एरा इंग्लिश स्टेनो ने रचा इतिहास, जिले में दिए सर्वाधिक चयन


शिवपुरी।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा घोषित एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 के अंतिम परीक्षा परिणाम में न्यू एरा इंग्लिश स्टेनो, शिवपुरी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अंग्रेजी आशुलिपि में जिले में सर्वाधिक चयन का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। संस्थान ने उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति, अनुशासित वातावरण और लगातार बेहतर परीक्षा परिणाम देने की अपनी परंपरा को इस वर्ष भी कायम रखा है।

संस्थान के अनेक विद्यार्थियों ने एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 परीक्षा में सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि शिवपुरी जिले का नाम भी गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में संस्थान परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें चयनित अभ्यर्थियों और उनके माता-पिता का पुष्पमालाओं से स्वागत कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संचालक अंशुल सर ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि न्यू एरा इंग्लिश स्टेनो आगे भी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए पूरी तरह समर्पित रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्याराम बघेल सर एवं रवि वर्मा सर उपस्थित रहे। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए नियमित अभ्यास, सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प बेहद जरूरी है। इस वर्ष सफल होने वाले प्रमुख अभ्यर्थियों में तरुण गुप्ता (वस्तु एवं सेवा कर विभाग), यश कविश्वर (वस्तु एवं सेवा कर विभाग), आदित्य जैन (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन), शिवराज वर्मा (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग), उदित सोनी (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन), मनीष यादव (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन), पुनीत चीदार (राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग), मधुर वशिष्ठ (आयकर विभाग), कुबेर रावत (सीमा सड़क संगठन) तथा आकाश राठौर (आयकर विभाग) शामिल हैं। संस्थान के विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन से चयनित अभ्यर्थियों के परिजनों और संस्थान से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल है। सभी ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments: