शिवपुरी। शहर की आनंद विहार कॉलोनी में निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों के साथ देर रात मारपीट और तोडफ़ोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात 4-5 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार फरियादी अंकित कुमार यादव (35) निवासी ग्राम हुसैनगंज, थाना पटरंगा, जिला अयोध्या (उत्तर प्रदेश) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथियों विकास कुमार यादव, सुकेन्द्र गौड़ और अंकित गौड़ के साथ बालाजी धाम मंदिर के पास स्थित सिंकी सांखला की आनंद विहार कॉलोनी में पिछले एक माह से सीसी रोड निर्माण कार्य कर रहे हैं और वहीं रह रहे हैं। शिकायत के अनुसार 2 अगस्त 2026 की रात करीब 11:45 बजे चार-पांच युवक उनके कमरे में घुस आए और एक व्यक्ति के बारे में पूछताछ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब मजदूरों ने गालियां देने से मना किया तो आरोपियों ने बेल्ट से सभी के साथ मारपीट कर दी। जिसमें अंकित यादव, विकास यादव, सुकेन्द्र गौड़ और अंकित गौड़ घायल हो गए।
मारपीट के दौरान आरोपियों ने कमरे में रखा पंखा, पानी का कैंपर और प्लास्टिक की बाल्टी भी तोड़ दी, जिससे लगभग 1,500 रुपये का नुकसान हुआ। शोर सुनकर कॉलोनी का चौकीदार भूरा कुशवाह मौके पर पहुंचा, जिसे देखकर आरोपी वहां से भाग निकले। घायल मजदूरों ने पहले जिला अस्पताल में उपचार कराया, इसके बाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115 (मारपीट कर चोट पहुंचाना), धारा 324 (संपत्ति को नुकसान पहुंचाना), धारा 329 (अनधिकार प्रवेश/आपराधिक अतिक्रमण), धारा 296 (गाली-गलौज) तथा अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। यह पूरा मामला कॉलोनी में लगे सीसीटीव्ही के कैमरों में कैद हो गया।
इनका कहना है
फिलहाल पुलिस ने मारपीट के।मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और मारपीट करने वालो को चिह्नित कर उचित कार्यवाही की जाएगी।
श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया
एसपी, शिवपुरी
इनका कहना है
फिलहाल पुलिस ने मारपीट के।मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और मारपीट करने वालो को चिह्नित कर उचित कार्यवाही की जाएगी।
श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया
एसपी, शिवपुरी

No comments:
Post a Comment