---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, August 3, 2026

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर शिवपुरी जिला कांग्रेस ने मनाया जश्न


जिला कांग्रेस कार्यालय से बाइक रैली निकालकर माधव चौक चौराहे पर आतिशबाजी चलाकर किया मिष्ठान का वितरण

शिवपुरी। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की 6,058 मतों से हुई जीत पर जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए विजय उत्सव मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर जीत की खुशी साझा की।
     शहर में यह बाइक रैली जिला कांग्रेस कार्यालय, गुना बायपास से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई माधव चौक पहुंची। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। माधव चौक पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत का जश्न मनाया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी ने यह हर्ष जताया। यहां अपने संदेश में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम जनता का कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों पर विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी इसी उत्साह के साथ जनता की सेवा के लिए कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे और सभी ने घनश्याम सिंह को जीत की शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

No comments: