---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, August 3, 2026

जिनवाणी इंटरनेशनल टीवी चैनल की गायन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची आम्या उर्फ अपूर्वा जैन




सुर विद्या जूनिर प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी बनकर हैप्पीडेज स्कूल सहित परिवार का बढ़ाया मान

शिवपुरी। शहर की होनहार बालिका आम्या (अपूर्वा जैन) ने अपनी मधुर आवाज और उत्कृष्ट प्रतिभा के दम पर जिनवाणी इंटरनेशनल टीवी चैनल द्वारा आयोजित सुर विद्या जूनियर गायन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5,500 प्रतिभागियों के बीच शीर्ष 8 (सेमीफाइनल) में स्थान बनाकर अपने परिवार, हैप्पी डेज स्कूल और शिवपुरी जिले का नाम गौरवान्वित किया है। आम्या वर्तमान में कक्षा 9वीं की छात्रा हैं। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में उन्होंने अपनी गायन प्रतिभा से निर्णायकों को प्रभावित किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। 

आम्या की माता रिंकी (स्मिता) जैन ने पूरे एक माह तक सभी ऑडिशन में उनके साथ रहकर उनका उत्साहवर्धन किया और हर कदम पर हिम्मत व सहयोग दिया। परिवार का मानना है कि इस सफलता में उनकी मां के समर्पण और प्रोत्साहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आम्या के दादा एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य आर.एल. जैन हमेशा कहा करते थे, मेरा नाम रोशन करेगी जग में मेरी राज दुलारी। आज आम्या की इस उपलब्धि ने उनके उस सपने को साकार होते हुए दिखा दिया है। इस अवसर पर परिजनों, विद्यालय परिवार तथा शहरवासियों ने आम्या को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए सेमीफाइनल और आगे की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

No comments: