---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, August 3, 2026

मां अंबे एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित, आरजू सक्षम जैन (पत्ते वाले) बनीं अध्यक्ष


शिवपुरी।
शहर में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए सक्रिय मां अंबे एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नई कार्यकारिणी में श्रीमती आरजू सक्षम जैन(पत्ते वाले) को अध्यक्ष, श्रीमती सपना प्रवीण पांडे को सचिव तथा श्रीमती प्रियंका विवेक शिवहरे को मुख्य संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यकारिणी में श्रीमती सुनीता मनोज मिश्रा को कोषाध्यक्ष, श्रीमती लवली सुमित गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती मीनाक्षी गजेंद्र शिवपुरी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर डी.पी. शर्मा, हुकुमचंद शिवहरे, धर्मेंद्र अग्रवाल, दयाशंकर गोयल एवं संतोष वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं श्रीमती सुषमा पांडे, डॉ. प्रदीप विश्वास एवं डॉ. संजय शर्मा को वरिष्ठ संयोजक बनाया गया है। संयोजक मंडल में रामबाबू शर्मा, जसविंदर सिंह, हरि शिवहरे, महेश सिंगल, नीरज गुप्ता एवं सुनील शर्मा को शामिल किया गया है। संरक्षक मंडल में भानु दुबे, अतुल शर्मा, उमेश शर्मा, इंद्रजीत चावला, लखन पांडे, गोपेंद्र जैन, राजकुमार शर्मा एवं अशोक रंगड़ को स्थान दिया गया है। इसके अलावा निलेश शर्मा एवं अमरीश अग्रवाल को महामंत्री, सांस्कृतिक एवं मंच सज्जा की जिम्मेदारी श्रीमती प्रियंका शिवहरे एवं श्रीमती भारती गर्ग को तथा राजू यादव (ग्वाल) को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

एसोसिएशन ने बताया कि इस वर्ष नवरात्रि पर्व पर माता स्थापना के साथ नौ दिवसीय भव्य गरबा-डांडिया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही वर्षभर सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवाएं एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा जैसे विषयों पर विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। नई कार्यकारिणी के गठन पर सदस्यों ने संगठन को और अधिक सक्रिय बनाते हुए धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।

No comments: