---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, August 5, 2026

लायंस क्लब शिवपुरी राइजर्स द्वारा जोन चेयरपर्सन्स का भव्य सम्मान समारोह आयोजित


डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन आशुतोष वशिष्ट द्वारा नियुक्त जोन चेयरपर्सन्स पुनीत गोयल एवं सौरभ सांखला का हुआ अभिनंदन

शिवपुरी- समाजसेवी संस्था लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233-ई1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन आशुतोष वशिष्ट द्वारा नवनियुक्त जोन चेयरपर्सन्स के सम्मान में लायंस क्लब शिवपुरी राइजर्स के तत्वावधान में एक भव्य फेलिसिटेशन समारोह का आयोजन वैदिक सूत्रा रिसॉर्ट, शिवपुरी में किया गया। कार्यक्रम में लायन पुनीत गोयल एवं लायन सौरभ सांखला को पुष्पमाला एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में डिस्ट्रिक्ट की सेवा गतिविधियों को नई ऊर्जा एवं नई दिशा मिलेगी।

इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शिवपुरी के लिए यह गर्व का विषय है कि नगर के दो सदस्य एक साथ जोन चेयरपर्सन जैसे महत्वपूर्ण दायित्व पर नियुक्त हुए हैं। यह शिवपुरी में लायनिज़्म की सक्रियता और समर्पण का प्रतीक है। इस गरिमामय अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन सीए अखिल गोयल, सचिव शांतनु जैन, कोषाध्यक्ष सेतु अग्रवाल के साथ-साथ गौरव खंडेलवाल, गोपेंद्र जैन, सूरज बंसल, सत्यनारायण अग्रवाल, अनुज गोयल, संदीप अग्रवाल, राघव राठी, कपिल सहगल, गजेंद्र शिवहरे, पवन जैन, अमन चौधरी, संजीव ढींगरा, अर्पित बंसल, महेश हरियाणी एवं सुनील बिसानी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण, शुभकामनाओं एवं हाई-टी के साथ हुआ। अंत में लायंस क्लब शिवपुरी राइजर्स ने दोनों नव-नियुक्त जोन चेयरपर्सन्स के सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना की।

No comments: