---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, September 14, 2026

इनरव्हील क्लब ऑफ शिवपुरी द्वारा शिक्षक दिवस एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन





शिवपुरी।
इनरव्हील क्लब ऑफ शिवपुरी द्वारा शिक्षक दिवस समारोह एवं बाल उत्सव का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में 10 शिक्षक-शिक्षिकाओं सुनीता महाजन, अरविन्द जैन, कुंती शर्मा, मंजू सोनी, दुर्गा दत्त शर्मा, नीलम अरोड़ा, निधि गोयल, सीमा अरोड़ा, मनोज पुरोहित एवं कीर्ति शर्मा का शॉल, श्रीफल एवं उपहार देकर सम्मान किया गया। द्वितीय सत्र में क्लब सदस्य शासकीय प्राथमिक विद्यालय, फतेहपुर पहुंचीं, जहाँ छोटे बच्चों के लिए गणेश जी का चित्र बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष संगम अग्रवाल द्वारा बच्चों को शिव परिवार के बारे में जानकारी दी गई और बताया गया कि भगवान गणेश के शरीर का हर अंग हमें जीवन का महत्वपूर्ण पाठ सिखाता है, बड़ा मस्तक गहन सोच का, बड़े कान ध्यान से सुनने का, छोटी आंखें एकाग्रता का, छोटा मुख कम बोलने का, सूंड परिस्थिति के अनुसार ढलने की क्षमता का और मोदक सच्चे ज्ञान से प्राप्त आनंद का प्रतीक है। बच्चों से शिव परिवार से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए, जिनका उन्होंने बहुत ही उत्साह और समझदारी के साथ उत्तर दिया। टैगलाइन बप्पा से सीखो जीवन के पाठ सोचो बड़ा, सुनो ज्यादा, बोलो कम, चित्रकला के बाद सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा सभी बच्चों को किताबें, टॉफी, बिस्किट, पेंसिल, कलर आदि उपहार स्वरूप दिए गए।

No comments: