4 पट्टेधारी आदिवासियों को दिलाया कब्जाशिवपुरी/पोहरी- जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा दिए गए निर्देशो के परिपालन में पोहरी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जेपी गुप्ता ने राजस्व व पुलिस के संयुक्त दल की मौजूदगी में बलपूर्वक 1 करोड़ रुपये कीमत की 20 बीघा से अधिक भूमि को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराकर पट्टाधारियों को सुपुर्द किया गया है। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में एसडीएम जेपी गुप्ता नायब तहसीलदार सरिता भदौरिया, रेंजर श्रुति राठौर,आरआई, पटवारी व पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
भैसरावन के धुतिरया में 20 बीघा जमीन को दबंगो के कब्जे से कराया मुक्त
पोहरी अनुभाग के भैसरावन क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम धतुरिया में दबंगो द्वारा कई बर्षो से पट्टेदारी आदिवासियों की 20 बीघा से अधिक जमीन पर अवैध रूप से काबिज थे। जहां बुधवार को एसडीएम जेपी गुप्ता के निर्देश पर राजस्व व पुलिस ने संयुक्त रूप से अबैध कब्जे को हटवाकर मौके पर खेत की जुताई करवाकर पट्टेधारियों को कब्जा दिलाया। एसडीएम जेपी गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि गरीब, दलित एवं आदिवासियों की भूमियों पर किसी भी दबंग व्यक्ति का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
20 बीघा भूमि को इन कब्जे धारियों से कराया मुक्त
पोहरी अनुभाग के धतुरिया में 4 पट्टेधारियों की भूमि पर कई बर्षो से दबंग 20 बीघा से अधिक भूमि पर अबैध रूप से काबिज थे जिन्हें अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम जेपी गुप्ता सहित वनविभाग,राजस्व विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बलपूर्वक हटाया गया है ओर 20 बीघा से अधिक भूमि को दबंगो के कब्जे से मुक्त कराकर पट्टेधारियों को सुपुर्द किया है। जहाँ प्रशासन ने श्रिया आदिवासी,रूकम आदिवासी,पेमा आदिवासी व मंगा आदिवासी को उनकी भूमि पर कब्जा दिलाया गया साथ ही व्यवधान करने बालो के विरूद्द बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई।

No comments:
Post a Comment