---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, October 21, 2026

बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र शास्त्री की श्रीराम कथा 24 से 30 अक्टूबर तक की तैयारियां पूर्ण


कल 11 हजार कलश लेकर महिलाएं करैरा के मुख्य बाजार से कलश यात्रा में होंगी शामिल

शिवपुरी/करैरा। जिले के विकास खंड करैरा में बगीचा धाम, श्रीराम राजा सरकार धाम के विशाल प्रांगण में 24 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री की श्रीराम कथा को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी है, संस्कार चैनल, बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल, नए पन्ने यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण होगा एवं सोशल मीडिया के अनेक प्लेटफार्म पर भी प्रसारण होगा। कल 23 अक्टूबर को 11 हजार कलश लेकर महिलाएं मुख्य बाजार में विशाल कलश यात्रा में शामिल होंगी, जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद है। भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था और यातायात को संभालने के लिए जिले के बाहर से 1200 पुलिसकर्मियों को बुलाया गया है। खास बात यह है कि सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए ड्रोन कैमरों की भी तैनाती की जा रही है। ताकि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। झांसी और शिवपुरी मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। करैरा के आसपास से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए शहर की बाहरी सीमाओं पर चार अस्थायी पार्किंग बनाई गई हैं।

निर्बाध यातायात के लिए श्रद्धालुओं के लिए दिशा वार पार्किंग
दतिया और झांसी की ओर से आने वाले वाहनों के लिए मंडी के पीछे अस्थायी पार्किंग बनाई गई है। शिवपुरी-सिरसौद मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए मऊहर कॉलोनी के पास कॉलेज ग्राउंड में वाहन पार्क करने की व्यवस्था होगी, नरवर-भितरवार की ओर से आने वाले श्रद्धालु इनके वाहनों के लिए खेरा घाट मोड़ के पास पार्किंग स्थल तय किया गया है। वीआईपी और मीडिया पार्किंग कथा स्थल से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित आदर्श विद्यालय परिसर को वीआईपी पार्किंग बनाया गया है।

26 बीघा का विशाल डोम और 8 बीघा में होगी भोजनशाला
श्रीराम कथा के प्रमुख यजमान पंडित राजेश दुबे भोला महाराज के अनुसार 26 बीघा भूमि में विशाल पंडाल डोम लगाया जा चुका है,पंडाल के अन्दर कार्य किया जा रहा है  जिसमें एक साथ डेढ़ से दो लाख धर्मप्रेमियों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा, 8 बीघा क्षेत्र में भव्य भोजनशाला बनाई जा चुकी  है,जहां दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन की अलग से व्यवस्था होगी।

No comments: