50+ आयु वर्ग में दोनों खिलाडिय़ों ने इंदौर में होने वाली 18 लाख रुपये की इनामी लीग के लिए सुपर-8 में बनाई जगहशिवपुरी। मध्य प्रदेश पिकल बॉल लीग-3 में शिवपुरी के खिलाडयि़ों अजय सांखला और दीपक गर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। ग्वालियर के जीवाजी क्लब में आयोजित प्रतियोगिता के 50+ आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में शिवपुरी की जोड़ी का सामना ग्वालियर के अजय गुप्ता और मनोज की जोड़ी से हुआ। रोमांचक मुकाबले में ग्वालियर की जोड़ी ने जीत दर्ज कर विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि अजय सांखला और दीपक गर्ग को उपविजेता से संतोष करना पड़ा।
मध्य प्रदेश में पिकल बॉल खेल को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली खिलाडयि़ों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन प्रदेश के चार शहरों में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का तीसरा चरण ग्वालियर में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के खिलाडयि़ों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता और उपविजेता खिलाडयि़ों को आगामी 18 लाख रुपये की इनामी राशि वाली लीग के लिए चयनित किया गया है। यह लीग जनवरी माह में इंदौर में आयोजित होगी। शिवपुरी के अजय सांखला और दीपक गर्ग ने उपविजेता बनने के साथ ही इस प्रतिष्ठित लीग के लिए सुपर-8 में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। दोनों खिलाडयि़ों की इस उपलब्धि पर शिवपुरी पिकल बॉल क्लब, साथी खिलाडयि़ों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं। खिलाडयि़ों की इस सफलता को शिवपुरी में पिकल बॉल खेल के बढ़ते उत्साह और लोकप्रियता के रूप में देखा जा रहा है।


No comments:
Post a Comment