---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, October 28, 2026

गोल्डन ईगल बास्केटबॉल क्लब के 50 वर्ष पूर्ण होने पर चैंपियनशिप आयोजित




बालिका वर्ग में सेंट चार्ल्स, बालक वर्ग में ईस्टर्न हाइट्स पब्लिक स्कूल बना विजेता

शिवपुरी। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन शिवपुरी द्वारा गोल्डन ईगल बास्केटबॉल क्लब के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अंडर-17 बालक-बालिका अंतरविद्यालयीन बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 8 बालक एवं 8 बालिका टीमों सहित कुल 16 टीमों ने भाग लिया। बालिका वर्ग में सेंट चार्ल्स स्कूल विजेता, गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल उपविजेता तथा ईस्टर्न हाइट्स पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। वहीं, बालक वर्ग में ईस्टर्न हाइट्स पब्लिक स्कूल ने खिताब जीता। नवोदय विद्यालय नरवर उपविजेता तथा हैप्पी डेज स्कूल शिवपुरी तृतीय स्थान पर रहा। व्यक्तिगत पुरस्कारों में बालिका वर्ग से सोम्या राजा चौहान को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (एमव्हीपी), भूमिजा रावत को बेस्ट प्लेयर, सीमा धाकड़ को बेस्ट डिफेंडर तथा पूर्वी श्रीवास को बेस्ट शूटर चुना गया। बालक वर्ग में अश्न सिंह बेस्ट प्लेयर, संस्कार चौहान बेस्ट डिफेंडर तथा जयांश बेस्ट शूटर रहे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन रजनीश ढींगरा ने किया। मुख्य अतिथियों में जिला खेल अधिकारी डॉ. के.के. खरे, दारा मोहम्मद एवं गीता पब्लिक स्कूल के प्राचार्य दिलीप शिधोरे उपस्थित रहे। समापन समारोह में डॉ. के.के. खरे ने पुरस्कार वितरित किए तथा रजनीश ढींगरा का सम्मान किया गया। प्रतियोगिता के मुकाबले राष्ट्रीय प्रमाणित रेफरियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ (एफआईबीए) के नियमों के अनुसार संपन्न कराए गए। आयोजन को सफल बनाने में अभय प्रताप सिंह चौहान, संजीव ढींगरा, अनिल सरीन, हरविंदर सिंह भाटिया, ऊदल सिंह गुर्जर, संजीव पाण्डे, नरेंद्र शर्मा, जयेश फडऩीस, राजेंद्र सिंह चौहान, राकेश सिंह, उत्तम व्यास, धर्मेंद्र शिवहरे, तरुण तोमर सहित समस्त वरिष्ठ खिलाडयि़ों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

No comments: