शिवपुरी-नगर में मध्यदेशीय अग्रवाल समाज शिवपुरी के द्वारा निकाले गए महाराजा अग्रसेन जयंती के भव्य चल समारोह का नगर में अनेकों स्थानो ंपर स्वागत किया गया। स्वागत की इसी श्रृंखला में ऐतिहासिक स्वागत आर.वन. टॉवर के सामने रहा जहां समाज के पूर्व अध्यक्ष विष्णु गुप्ता (पिपरघार वाले), अजीत अग्रवाल ठेईया, गौरव सिंघल, घनश्याम गुप्ता (तिघरी वाले), विक्की गोयल (बैराढ़ वाले), विकास गोयल आदि सहित समस्त मित्र मण्डल के द्वारा इस चल समारोह का भव्य स्वागत किया गया जिसमें सूखे मावे, मिष्ठान, आईस्क्रीम, चौकलेट, फ्रूटी व अन्य पेय पदार्थों के साथ-साथ पुष्पवर्षा के करते हुए चल समारोह का स्वागत किया गया। इसके साथ ही जब महाराजा अग्रसेन का रथ स्वागत समारोह पर पहुंचा तो यहां समाज के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता (तिघरी वाले), विक्की गोयल (बैराढ़ वाले) के द्वारा संयुक्त रूप से महाराजा अग्रसेन की आरती की गई और आर्शीवाद प्राप्त किया। इसी क्रम में राम स्टील के संचालक मनोज मित्तल भी पहुंचे जिन्होंने भी महाराजा अग्रसेन का पूजन करते हुए आरती कर आर्शीवाद लिया और अपनी ओर से सभी को प्रसाद भी विततिर किया।

No comments:
Post a Comment