---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, October 18, 2026

इनर व्हील क्लब ओफ शिवपुरी द्वारा कन्या पूजन एवं सामग्री वितरण



शिवपुरी।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका आवासीय छात्रावास, माधव चौक स्कूल परिसर में इनर व्हील क्लब ऑफ शिवपुरी द्वारा कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इनरव्ही क्लब द्वारा 40 बच्चियों को सर्दी से बचाव हेतु जूते वितरित किए गए। साथ ही बच्चियों को टॉफी, बिस्किट और चिप्स भी बांटे गए। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने बालिकाओं से बातचीत की, उनके सपनों के बारे में जाना, वे क्या बनना चाहती हैं, क्या कर रही हैं और उन्हें छात्रावास में कैसा लगता है, यह जानकारी ली। कार्यक्रम में अध्यक्ष संगम अग्रवाल, सचिव रेणू गोयल, मोना अग्रवाल, कविता बिंदल, कुसुम गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

No comments: