शहर के गायकों ने देर रात तक एक से बढ़ कर एक बेहतरीन गीत सुनाएशिवपुरी-सुरमई संगीत परिवार शिवपुरी का दशहरा मिलन समारोह स्थानीय गांधी सेवाश्रम में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता कला, साहित्य व संगीत प्रेमी श्री प्रकाश शर्मा ने की। ग्वालियर से पधारे से.नि.ऐग्ज्यूकीटिव इंजीनियर सी.पी.वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह की प्रारम्भिक औपचारिकताओं के पश्चात श्री प्रकाश ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि संगीत एक ऐसी विधा है, जो हमारे दिलों को सुकून देती है, फिर चाहे वह गायन हो या वादन हो । इस प्रकृति का संचालन भी एक निश्चित लय और ताल पर होता है । यदि यह क्रम टूट जाए या अवरोधित हो जाए तो कुदरत का सारा निजाम ही धराशाई हो जाएगा। इसलिए इस दिशा में सुरमई संगीत परिवार की ओर से की गई पहल बहुत ही प्रशंसनीय है।
मुख्य अतिथि सी.पी.वर्मा ने कहा कि इस परिवार के मुखिया सुकून शिवपुरी ने शिवपुरी ज़िले के लगभग सभी गायकों को एक बैनर तले इक_ा करने, उभरते हुए युवा गायकों को उचित मंच उपलब्ध कराने और उनकी प्रतिभा को तराशने का जो बीड़ा उठाया है, वह सराहनीय है तत्पश्चात सभी गायकों सुकून शिवपुरी, सी.पी.वर्मा, धर्मेन्द्र साहू, संगीता श्रीवास्तव, जहांगीर ख़ान, पंकज श्रीवास्तव, विशाल पड़ारकर, ज़ाहिद अली, फोटोग्राफर समर अली, श्वेता पड़ारकर, हरिशरण गुप्ता बॉबी, किशन सिंह राणावत, विष्णु बाथम, मोहन कसेरा, हरीश श्रीवास्तव, राम पंडित, निर्मला वर्मा, कमलेश गुप्ता, पुरुषोत्तम दास गर्ग आदि ने एक से बढ़ कर एक बेहतरीन गीत सुना कर समा बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव धर्मेन्द्र साहू ने किया। अंत में परिवार के मुखिया सुकून शिवपुरी ने उपस्थित हुए सभी मेहमान और गायक कलाकारों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment