---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, October 12, 2026

भाजपा कार्यालय पर मनाई गई कै.राजमाता सिंधिया की जन्म जयंती



राजमाता जी का जनसेवा के प्रति उनका समर्पण, दृढ़ संकल्प और जनकल्याण सदैव बना रहेगा प्रेरणास्रोत

शिवपुरी - भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में कै.राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्म जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कोलारस के पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक ने राजमाता के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन और राष्ट्रसेवा में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला।

भाजपा के जिला महामंत्री योगेंद्र रघुवंशी, लवलेश जैन चीनू एवं के पी परमार ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया का जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और संगठन के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र के हितों के लिए समर्पित किया। पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक संगठन को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके विचार, सिद्धांत और सेवा भाव आज भी कार्यकर्ताओं को जनसेवा के मार्ग पर आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता विजय शर्मा ने कहा कि त्याग, तपस्या, सेवा की प्रतिमूर्ति, श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जनसेवा के प्रति उनका समर्पण, दृढ़ संकल्प और जनकल्याण के लिए किया गया उनका योगदान सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव जिला महामंत्री केपी परमार,लवलेश जैन,योगेंद्र रघुवंशी,पूर्ब विधायक ओमप्रकाश खटीक,प्रहलाद भारती,महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलजा लवगीकर,युवा मोर्चा अध्यक्ष नवनीत सेन, मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, विजय शर्मा, कार्यालय प्रभारी सोनू राजावत पूर्व उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार,जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत, जंडेल सिंह गुर्जर, विपिन शर्मा,किशन रावत,गायत्री राठौर,बबीता जाटव, सहित भाजपा  के सभी देवतुल्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments: