---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, October 27, 2026

मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य व्यवस्थाएँ कायाकल्प अभियान के तहत कैजुअल्टी से लेकर वार्ड तक स्वच्छता की अनूठी मिसाल



चिकित्सा महाविद्यालय में सेनिटेशन एवं हाइजीन विशेष अभियान का सफल आयोजन

शिवपुरी-स्वच्छता ही सेवा है और स्वस्थ परिवेश ही बेहतर इलाज की पहली सीढ़ी है-इसी मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में कायाकल्प एक्टिविटीज के अंतर्गत एक विशेष स्वच्छता एवं हाइजीन (सेनिटेशन) अभियान चलाया गया। इस महाअभियान के दौरान अस्पताल के सबसे संवेदनशील माने जाने वाले कैजुअल्टी (आपातकालीन) विभाग से लेकर तमाम इनडोर वार्डों तक चप्पे-चप्पे की गहराई से साफ-सफाई की गई।

मरीजों की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता
अधिष्ठाता डॉक्टर ईला गुजारिया का कहना है कि कायाकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य मरीजों को संक्रमण मुक्त, स्वच्छ और उच्च स्तरीय चिकित्सीय वातावरण प्रदान करना है। इस अभियान को केवल एक दिन की औपचारिकता तक सीमित न रखकर निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि शिवपुरी मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक आदर्श संस्थान के रूप में स्थापित हो सके। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सालय अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष चौऋषि,सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अनंत राखोन्डे, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश अहिरवार,विभागाध्यक्ष डॉक्टर अपराजिता तोमर, विभागाध्यक्ष डॉक्टर धीरेंद्र त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष डॉक्टर पंकज शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक शिक्षक, जूनियर सीनीयर डॉक्टर्स सहित एमबीबीएस छात्र-छात्राओं, पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं, नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य स्टाफ उपस्थित हुए।

आकर्षक और मनमोहक रूप में बदला अस्पताल का कोना-कोना
अक्सर अस्पतालों की छवि को लेकर लोगों के मन में एक आम धारणा होती है, लेकिन शिवपुरी मेडिकल कॉलेज ने इस अभियान के जरिए उस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। अभियान के तहत अस्पताल के गलियारों, प्रतीक्षा कक्षों, कैजुअल्टी और वार्डों में इस तरह स्वच्छता और व्यवस्था पर ध्यान दिया गया कि पूरा परिसर अत्यंत आकर्षक और मनमोहक नजर आने लगा। दीवारों पर चमक, व्यवस्थित बेड्स, और संक्रमणमुक्त वातावरण ने पूरे अस्पताल के माहौल को एक नया जीवन दे दिया है।

No comments: