---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, October 12, 2026

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (सनातन) के दुर्गा प्रसाद शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत समाज में हर्ष की लहर


शिवपुरी।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित के डी सोनकिया की सहमति से संगठन का विस्तार करते हुए पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा वदरवास वालो को प्रदेश महामंत्री पंडित पुरुषोत्तम कान्त शर्मा जिलाध्यक्ष शिवपुरी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित नाथूराम शर्मा ने नियुक्त किया है, उनकी इस नीति पर ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने ही हर्ष व्यक्त करती हुई उन्हें बधाई दी है। 

नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा बदरवास ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जिम्मेदारी सोंफी है वह उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार करना। विप्र समाज को एकजुट करना और समाज के शोषित व वंचित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करना है, उनकी इस नियुक्ति पर समाज के गणमान्य नागरिकों, पदाधिकारीयों और मित्रों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अजय शर्मा, गोविंदा अवस्थी, विजय दांतरे बदरवास, संजय पाराशर कोलारस, मांगीलाल पाराशर पिछोर, रवि प्रकाश भार्गव करेरा, कुलदीप शर्मा पोहरी, रामभरौसी शर्मा लुकवासा, कुंज बिहारी पाराशर, राम प्रकाश शर्मा, देवेंद्र मडवासा, हरगोविंद शर्मा, राकेश विरथरे, महेंद्र समाधिया धोलागढ़, बालमुकुंद पुरौहित आदि शामिल रहे।

No comments: