जिला खेल परिसर में एथलेटिक्स खिलाडिय़ों ने दिखाई अपनी प्रतिभाशिवपुरी-जिला एथलेटिक्स संघ शिवपुरी के तत्वावधान में रविवार को श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर शिवपुरी में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आयू वर्ग, 14 वर्ष एवं 16 वर्ष के लगभग 170 बालक एवं बालिका खिलाडिय़ों ने अपना दमखम दिखाया और आगामी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई, यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता हैदराबाद में नवम्बर माह में आयोजित होगी। आज की इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम बालक एवं बालिकाओं में ट्रायथलान ए, बी, एवं सी ग्रुप थे, ग्रुप ए में परी यादव एवं आयुष शर्मा, ट्रायथलान बी, में भव्या तिवारी एवं अर्जुन दीक्षित, ट्रायथलान सी में आराध्या दिक्षित एवं संतराम रावत का चयन हुआ, अंडर 16 बालक एवं बालिकाओं में 60 मी. दौड़ में मोहित कुशवाह, 600 मी. दौड़ में शिवम् रावत गुरनूर सिंह एवं मान्सी यादव, नैन्सी शिवहरे, लांग जंप में नैतिक शर्मा, गोला फेंक में आदित्य दांगी, भाला फेंक में अजय धाकड इत्यादि का चयन किया गया।
जिला एथलेटिक्स संघ शिवपुरी के सचिव संजय शर्मा एवं समस्त सदस्यों ने सभी चयनित खिलाडिय़ों को बधाई दी एवं आगामी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आशिर्वाद एवं शुभकामनाएं दी।

.jpg)
No comments:
Post a Comment