टीवी एक्ट्रेस परिधि शर्मा ने समाजसेवी आरती जैन को किया सम्मानितशिवपुरी-ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित बाल भवन में प्रख्यात सेलिब्रिटी इवेंट ऑर्गेनाइजर प्रीति परिहार के संयोजन में बिजनेस ब्यूटी आइकॉन अवार्ड शो का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ। सफल आयोजनों की श्रृंखला के लिए पहचानी जाने वाली आयोजक प्रीति परिहार के इस शानदार मंच पर प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक 'जोधा अकबरÓ फेम अभिनेत्री परिधि शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। बेहतरीन प्रबंधन और भव्यता से सजे इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में शिवपुरी की जानी-मानी समाजसेवी एवं पत्रकार आरती जैन को उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए सेलिब्रिटी गेस्ट परिधि शर्मा द्वारा मंच पर विशेष अवार्ड से नवाजा गया। सफल व गरिमापूर्ण आयोजन के लिए जहां सभी ने आयोजक प्रीति परिहार के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की, वहीं आरती जैन को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।

No comments:
Post a Comment