नई जिम्मेदारी मिलने पर वरिष्ठ नेतृत्व का जताया आभार, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्पशिवपुरी। अखिल भारतीय हैहय कलचुरी महासभा की मध्यप्रदेश युवा इकाई द्वारा अजय राय को शिवपुरी जिले का युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति पर समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अजय राय का मनोनयन अखिल भारतीय हैहय कलचुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयनारायण चौकसे एवं राष्ट्रीय महामंत्री एम.एल. राय की सहमति तथा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव हरिराम राय, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौकसे, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र राय, प्रदेश महासचिव हरिओम राय, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष निखिल नादर एवं प्रदेश युवा अध्यक्ष अश्विनी राय, जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी विपिन शिवहरे सहित अन्य पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। अपनी नियुक्ति पर अजय राय ने महासभा के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। अजय राय की नियुक्ति को लेकर समाज के युवाओं में उत्साह का माहौल है। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनसे अपेक्षा व्यक्त की है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज एवं संगठन के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

No comments:
Post a Comment