---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, October 19, 2026

स्वर्ण कलश ज्वेलर्स ने नवरात्र एवं दशहरा पर किया पूड़ी-सब्जी भंडारे का आयोजन


कन्या पूजन के साथ श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को वितरित किया प्रसाद, बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण की प्रसादी

शिवपुरी। शारदीय नवरात्र एवं दशहरा के पावन अवसर पर स्वर्ण कलश ज्वेलर्स परिवार की ओर से नगर में सेवा और धर्मभावना से ओतप्रोत भंडारे का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर स्थानीय गुरुद्वारे के पूर्व स्थित स्वर्ण कलश ज्वेलर्स के परिसर के समीप आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में विधि-विधान से कन्या पूजन किया गया। इसके पश्चात नगरवासियों, राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी का वितरण कर प्रसाद ग्रहण कराया गया।
     इस पुनीत सेवा कार्य में स्वर्ण कलश ज्वेलर्स के संचालक राजकुमार जैन, प्रांशुल जैन, लक्की जैन एवं मित्र मंडल शिवपुरी का विशेष सहयोग रहा। नवरात्र के पावन दिनों में कन्या पूजन और भंडारे के माध्यम से सेवा, श्रद्धा एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। भंडारे के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर सेवा और सहयोग का वातावरण देखने को मिला। स्वर्ण कलश परिवार ने कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने वाले सभी नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। स्वर्ण कलश परिवार की इस पहल ने धार्मिक आस्था के साथ जरूरतमंदों एवं आमजन की सेवा करने की भारतीय परंपरा को भी आगे बढ़ाया। नवरात्र एवं दशहरा जैसे पावन पर्वों पर इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सद्भाव, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का संदेश देते हैं।

No comments: