---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, October 27, 2026

पोहरी सीएचसी में बीएमओ डॉ द्वारिका वर्मा के अथक प्रयासों के बाद शुरू हुई ए-क्सरे मशीन, आमजन होंगे लाभान्वित


शिवपुरी/पोहरी-
मध्यप्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक्सरे की सुविधा मुहैया करायी जा रही है जिसे धरातल पर उपयोगी सावित करने में स्वास्थ्य विभाग बखूबी अपने कर्तव्यो का  निर्वाहन कर रहा है। ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गत बर्ष पूर्ब एक्सरे मशीन उपलब्ध हो गयी लेकिन विजली सहित अन्य समस्याओं के चलते एक्सरे मशीन चालू नही हो सकी जिसके चलते पोहरी-बैराढ़ सहित आस-पास के ग्रामीणजन एक्सरे हेतु जिला मुख्यालय पर जाने को मजबूर हो रहे। 

आमजन की पी?ा को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर के निर्देश पर बीएमओ पोहरी व डॉ द्वारिका वर्मा के अथक प्रयासों से मंगलवार को पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन पुन: शुरू हो गयी है जिसके चलते पोहरी सहित आस-पास के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। अब मरीजो को एक्सरे हेतु जिला मुख्यालय की ओर नही जाना पड़ेगा। बीएमओ पोहरी डॉ द्वारिका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन को विगत माह से शुरू करने के प्रयास किये थे जिसके बाद आज एक्सरे मशीन सुचारू रूप से शुरू हो गयी है। ऐसे अब क्षेत्र के मरीजो को जिला मुख्यालय का रुख नही करना प?ेगा।


No comments: