---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, November 5, 2026

क्रिकेटर कपिल यादव की दोनों बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, मध्यप्रदेश अंडर-17 टीम में हुआ चयन


11 वर्षीय छोटी बेटी लावण्या यादव ने रचा कीर्तिमान, पिता की देखरेख में सीखा क्रिकेट का हुनर

शिवपुरी-देश-विदेश की कई बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके शिवपुरी के क्रिकेटर कपिल यादव के परिवार सहित अंचल शिवपुरी के लिए गर्व की बात है। उनकी दोनों बेटियों दक्षता यादव और लावण्या यादव ने क्रिकेट के मैदान पर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए मध्यप्रदेश अंडर-17 टीम में अपनी जगह बनाई है।

खास बात यह है कि कपिल यादव की महज 11 वर्षीय छोटी बेटी लावण्या यादव ने अपनी प्रतिभा के दम पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इतनी कम उम्र में अंडर-17 स्तर पर चयन होना उसकी मेहनत, लगन और क्रिकेट के प्रति जुनून को दर्शाता है। लावण्या यादव और दक्षता यादव ने अपने पिता एवं क्रिकेटर कपिल यादव की देखरेख में क्रिकेट का प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। बचपन से ही पिता के मार्गदर्शन में क्रिकेट की बारीकियां सीखने वाली दोनों बेटियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। दोनों बेटियों की इस उपलब्धि से शिवपुरी के खेल जगत में खुशी का माहौल है। पिता कपिल यादव के क्रिकेट अनुभव और बेटियों की मेहनत का यह परिणाम जिले की अन्य युवा खिलाडयि़ों के लिए भी प्रेरणादायक है। शिवपुरी की इन बेटियों ने साबित कर दिया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। इस उपलब्धि पर अंच शिवपुरी के सभी नागरिकों ने दोनों होनहार बेटियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाईयां प्रेषित की है।

No comments: