70 प्रतिशत तक की छूट, एक्सचेंज ऑफर और आकर्षक उपहारों का ग्राहकों ने उठाया लाभ, दूर-दराज से पहुंचे खरीदारशिवपुरी। दीपावली के अवसर पर निष्का सेल्स द्वारा होटल पीएस रेजिडेंसी, शिवपुरी में 1 एवं 2 नवंबर को आयोजित दो दिवसीय दिवाली महा बचत महोत्सव का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। दो दिनों तक चले इस भव्य इलेक्ट्रॉनिक्स एवं घरेलू उपकरणों के महोत्सव में शहर सहित पूरे जिले और दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे। ग्राहकों ने प्रदर्शनी में उपलब्ध विभिन्न कंपनियों के इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की विस्तृत रेंज का अवलोकन किया और आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठाते हुए जमकर खरीदारी की।
निष्का सेल्स के संचालक दीपेश अग्रवाल ने बताया कि निष्का सेल्स द्वारा इस दिवाली महाबचत महोत्सव में एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर, स्मार्टफोन, माइक्रोवेव सहित अनेक घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रदर्शित किए गए थे। एलजी, सैमसंग, बॉश, ब्लू स्टार, जनरल, क्रॉम्पटन, फिलिप्स, हैवेल्स सहित कई प्रतिष्ठित ब्रांडों के उत्पादों को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया गया। ग्राहकों को चुनिंदा उत्पादों पर 70 प्रतिशत तक की छूट, एक्सचेंज ऑफर, स्पॉट बुकिंग डिस्काउंट, फिक्स्ड प्राइस डील्स एवं एसी की खरीद पर आकर्षक उपहारों का लाभ मिला। दोनों दिनों तक प्रदर्शनी में ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने उत्पादों की गुणवत्ता, कीमतों और विशेष ऑफर्स की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार खरीदारी की।
आयोजकों द्वारा एक ही स्थान पर विभिन्न ब्रांडों के उत्पादों की विस्तृत रेंज और विशेष छूट उपलब्ध कराने की पहल को ग्राहकों ने सराहा।निष्का सेल्स के संचालक दीपेश अग्रवाल ने महोत्सव को सफल बनाने और दो दिनों तक अपना स्नेह, विश्वास एवं अपनत्व प्रदान करने वाले सभी ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का उत्साह और विश्वास ही निष्का सेल्स की सबसे बड़ी ताकत है। भविष्य में भी ग्राहकों को बेहतर उत्पाद, उचित कीमत और आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध कराने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।


No comments:
Post a Comment