मंदिर निर्माण को लेकर कार्यक्रम का किया गया आयोजनशिवपुरी- अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के बैनर तले आगामी समय में झिरना मंदिर करसेना पर आदिवासियों के उत्थान को लेकर स्मृति पटल पर पहचान बनाने वाली माता शबरी और विरसा मुण्डा की प्रतिमा का निर्माण कर मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इसे लेकर मंदिर निर्माण हेतु कार्यक्रम का आयोजन करसेना ग्राम में किया गया। यहां मुख्य रूप से अभा प्रांतीय सचिव आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ.महेश आदिवासी के द्वारा यह बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्व कार्यालय मंत्री भाजपा यशवन्त जैन ने की। कार्यक्रम में माता शबरी एवं बिरसा मुण्डा प्रतिमा निर्माण पश्चाम मंदिर में स्थापित किए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया व अंत में अखिल भारतीय विकास परिषद के बैनर तले यह मंदिर निर्माण किया जाएगा इसकी रूपरेखा तय करने पर सहमति बनी। इस अवसर पर इस मंदिर निर्माण को लेकर बैठक में अभा आदिवासी विकास परिषद के विशाल आदिवासी, कल्लो रावत, डॉ.अच्छेलाल रावत, मदन लाल रावत, सिरनाम आदिवासी महलसरांय, हरिराम, कदम शिवपुरी, रणवीर आदिवासी नानकपुर नरवर आदि सहित महारज गरीबदास जी मौजूद रहे जिन्होनें आदिवासियों के विकास को लेकर इस मंदिर निर्माण प्रयास को सराहा और अपना आर्शीवाद प्रदान किया।

No comments:
Post a Comment