सिंधियानिष्ठ निबोरिया ने किया माधव महाराज की याद में कई कार्यक्रमों का आयोजन शिवपुरी। हम सभी के परम श्रद्धेय माधव महाराज सर्वहारा वर्ग के मसीहा थे यह कहना है अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर निबोरिया का। विगत दिवस उन्होंने दिवंगत माधव की याद में कोलारस में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जिसके बारे में पत्रकारों से जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि विगत इस अवसर पर कोलारस में माधवराव सिंधिया महाविद्यालय पहुंचकर जन-जन के लाडले जननेता, विकास पुरुष, सर्वहारा वर्ग के मसीहा कैलाशवासी परम श्रद्धेय श्रीमंत माधवराव सिंधिया की 25वीं पुण्यतिथि (स्मृति दिवस) के पावन अवसर पर विशेष सेवा कार्य उनकी याद में किए गए जिनमें पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि सभा शासकीय माधवराव सिंधिया महाविद्यालय, कोलारस में अर्पित की गई तत्पश्चात भोजन प्रसादी वितरण के तहत आदिवासी बस्ती के बच्चों को भोजन प्रसादी खिलाकर सेवा कार्य ग्राम गुगवारा हनुमान जी मंदिर, कोलारस में किया गया। उक्त कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Thursday, October 1, 2026
सिंधियानिष्ठ निबोरिया ने किया माधव महाराज की याद में कई कार्यक्रमों का आयोजन शिवपुरी। हम सभी के परम श्रद्धेय माधव महाराज सर्वहारा वर्ग के मसीहा थे यह कहना है अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर निबोरिया का। विगत दिवस उन्होंने दिवंगत माधव की याद में कोलारस में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जिसके बारे में पत्रकारों से जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि विगत इस अवसर पर कोलारस में माधवराव सिंधिया महाविद्यालय पहुंचकर जन-जन के लाडले जननेता, विकास पुरुष, सर्वहारा वर्ग के मसीहा कैलाशवासी परम श्रद्धेय श्रीमंत माधवराव सिंधिया की 25वीं पुण्यतिथि (स्मृति दिवस) के पावन अवसर पर विशेष सेवा कार्य उनकी याद में किए गए जिनमें पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि सभा शासकीय माधवराव सिंधिया महाविद्यालय, कोलारस में अर्पित की गई तत्पश्चात भोजन प्रसादी वितरण के तहत आदिवासी बस्ती के बच्चों को भोजन प्रसादी खिलाकर सेवा कार्य ग्राम गुगवारा हनुमान जी मंदिर, कोलारस में किया गया। उक्त कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
शिवपुरी-दूरसंचार वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी की अध्यक्षता में हिंदी पखवाड़ा 2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि दूरसंचार वाहिनी द्वारा 14 सितम्बर 2026 को हिंदी दिवस मनाया गया तथा 29 सितम्बर 2026 तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिंदी पखवाड़े के दौरान राजभाषा हिंदी के विकास एवं प्रसार हेतु वाहिनी में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता तथा उसके उत्तरोत्तर प्रयोग में गति लाने के लिए वाहिनी परिसर में हिंदी निबंध, स्वरचित कविता, राजभाषा ज्ञान एवं प्रशासनिक शब्दावली ज्ञान, टिप्प्णी एवं आलेखन तथा हिंदी व्याकरण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
उक्त प्रतियोगिताओं में न केवल जवानों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया बल्कि अधीनस्थ अधिकारियों ने भी बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। उक्त प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। हिंदी पखवाड़े के समापन समारोह के अवसर पर उप महानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी द्वारा सभी से अपील की गई कि राजभाषा नीति के कार्यान्वयन में सभी बलकर्मी पूर्ण सहयोग प्रदान करें। केंद्र सरकार की आधिकारिक भाषा के तौर पर हिंदी हमारी राजभाषा है, जिसे हम सभी ने मिलकर राष्ट्रभाषा बनाना है। अंत में उप महानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा हिंदी की विविध प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी कर्मियों को शाबाशी व बधाई दी।
शिवपुरी-शहर के एबी रोड़ स्थित चंदनपुरा में संचालित 18वीं बटालियन (एस.ए.एफ) परिसर के दो अधिकारियों के स्थानांतरण के साथ ही संस्थान के डीआईजी/सेनानी आलोक कुमार के द्वारा माल्यार्पण करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान 18वीं बटालियन के दो अधिकारी-कर्मचारी ए.एस.आई. परशुराम तमंग एवं प्र.आर. चन्द्रप्रकाश को बटालियन के डीआईजी/सेनानी आलोक कुमार सिंह ने भावभीनी विदाई दी जिनके बारे में डीआईजी/सेनानी आलोक कुमार ने संक्षिप्त में उनके द्वारा लगभग 13 वर्ष एवं 41 वर्ष की सेवापूर्ण का उल्लेख किया गया एवं दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाऐं दी गई, साथ ही स्वस्थ रहने की सलाह देते हुए डीआईजी आलो कुमार ने दोनों ही अधिकारी-कर्मचारियों का माल्यार्पण कर पुलिस स्मृति चिह्न, शॉल-श्रीफल, मिष्ठान एवं सूटकेस भेंट किया गया। इस अवसर पर बटालियन के सुरेन्द्र सिंह, एसएम प्रिंस सिकरवार एवं स्टेनो समस्त अनुसचिवीय बल, प्र.आर. एवं आरक्षक उपस्थित रहे।
आईजी राजीव कुमार ठाकुर व मेडीकल डीन डॉ.ईला गुजरिया की रही विशेष उपस्थित, बढ़ाया रक्तदाताओं का मनोबल
शिवपुरी- विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ परिसर, शिवपुरी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. गुजारिया मैम, डीन ,जीएमसी शिवपुरी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित एवं पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देना था। शिविर के दौरान सीआरपीएफ के अधिकारियों, जवानों एवं अन्य उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी दानदाताओं को उनके मानवीय एवं सामाजिक योगदान के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में राजीव कुमार ठाकुर, पुलिस महानिरीक्षक/ प्राचार्य सीआईएटी स्कूल, सीआरपीएफ शिवपुरी ने कहा कि रक्तदान महादान है, एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। स्वस्थ एवं पात्र व्यक्तियों को नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान श्रीमती डॉक्टर अपराजिता तोमर विभाग, अध्यक्ष पैथोलॉजी विभाग ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।
इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों से रक्तदान के प्रति भ्रांतियों को दूर करने और समाज में नियमित स्वैच्छिक रक्तदान की भावना को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। शिविर के सफल आयोजन में सीआरपीएफ परिसर के नीरज मीणा, उप कमांडेंट पवन कुमार सिंह, सहायक कमांडेंट डॉ शिल्पा सुपेकर, डॉ हेमलता मौर्य मेम अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों तथा संबंधित चिकित्सा दल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
भारत विकास परिषद शाखा मणिकर्णिका ने आयोजित की प्रतियोगिता, पांच विद्यालयों के 40 विद्यार्थियों ने लिया भागशिवपुरी। भारत विकास परिषद शाखा मणिकर्णिका, शिवपुरी द्वारा गत दिवस न्यू मधुरम स्वीट्स सभागार में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पांच विद्यालयों के 40 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद शाखा मणिकर्णिका अध्यक्ष श्रीमती ऋतु गोयल, सचिव श्रीमती राखी गोयल व कोषाध्यक्ष श्रीमती गीता शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत समूहगान प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में हैप्पी डेज स्कूल ने प्रथम, शासकीय कन्या महाविद्यालय ने द्वितीय तथा पीएम श्री स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं मदर टेरेसा स्कूल एवं सईसपुरा पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपना घर महिला आश्रम की अध्यक्ष श्रीमती बबीता जैन एवं भारत को जानो की प्रांतीय संयोजक श्रीमती पूनम भाटिया व संरक्षक श्रीमती किरण उप्पल उपस्थित रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. आकांक्षा गौड़ तथा विशाल पराड़कर शामिल रहे। संचालन श्रीमती विनीता जैन के द्वारा जबकि आभार संस्था सचिव राखी गोयल के द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
हैप्पीडेज स्कूल ने रोमांचक फाइनल में सेंट बेनेडिक्ट को हराकर जीती ट्रॉफीशिवपुरी- दून पब्लिक स्कूल में पहली बार आयोजित अंडर-14 इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन एक बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल मैच में हैप्पीडेज स्कूल की टीम ने सेंट बेनेडिक्ट स्कूल को 4-3 से हराकर प्रतिष्ठित दून ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ब्लॉक खेल अधिकारी विवेक वर्धन शर्मा ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वस्थ रहने और शारीरिक फिटनेस के लिए जीवन में किसी न किसी खेल से जुडऩा बेहद जरूरी है। रेडिएंट ग्रुप के डायरेक्टर शाहिद खान ने खिलाडिय़ों को सफलता के मूल मंत्र देते हुए टीम भावना, खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने की प्रेरणा दी। दून पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर डॉ. खुशी खान ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी स्कूलों, उनके कोचों और प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में इससे भी बेहतर और बड़े स्तर पर आयोजन करने का वादा किया। यह दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट दून स्कूल के कोच समी खान के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अन्य सभी स्कूलों के कोचों ने दून पब्लिक स्कूल के खेल मैदान और बेहतरीन प्रबंधन की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा भविष्य में भी अपने स्कूलों की टीमों को इस आयोजन में भेजने का वादा किया।
रोमांचक रहा खिताबी मुकाबला
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां दोनों टीमों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के अंत तक दोनों टीमें बराबरी पर चल रही थीं, लेकिन खेल खत्म होने से ठीक दो मिनट पहले हैप्पीडेज स्कूल के कान्हा सेन ने एक शानदार फ्री-किक गोल दागकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी और ट्रॉफी हैप्पी डेज स्कूल के नाम कर दी।
रोमांचक रहा खिताबी मुकाबला
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां दोनों टीमों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के अंत तक दोनों टीमें बराबरी पर चल रही थीं, लेकिन खेल खत्म होने से ठीक दो मिनट पहले हैप्पीडेज स्कूल के कान्हा सेन ने एक शानदार फ्री-किक गोल दागकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी और ट्रॉफी हैप्पी डेज स्कूल के नाम कर दी।
आठ टीमों ने लिया था हिस्सा
दून पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय प्रथम इंटर-स्कूल अंडर-14 फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल आठ प्रतिष्ठित स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। नॉकआउट आधार पर खेले गए इस टूर्नामेंट में मुख्य रूप से हैप्पीडेज स्कूल, सेंट बेनेडिक्ट स्कूल, बाल शिक्षा निकेतन, ईस्टर्न हाइट स्कूल सहित कुल आठ टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बाद हैप्पी डेज स्कूल और सेंट बेनेडिक्ट स्कूल ने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।
दून पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय प्रथम इंटर-स्कूल अंडर-14 फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल आठ प्रतिष्ठित स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। नॉकआउट आधार पर खेले गए इस टूर्नामेंट में मुख्य रूप से हैप्पीडेज स्कूल, सेंट बेनेडिक्ट स्कूल, बाल शिक्षा निकेतन, ईस्टर्न हाइट स्कूल सहित कुल आठ टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बाद हैप्पी डेज स्कूल और सेंट बेनेडिक्ट स्कूल ने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में वृत्त प्रभारी राहुल गुप्ता के द्वारा पकड़ी 22 लीटर हाथ भट्टी शराब और 1500 किलो लहॉन जब्तशिवपुरी/पिछोर। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने पिछोर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब एवं लहॉन बरामद किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आबकारी उपनिरीक्षक एवं वृत्त प्रभारी राहुल गुप्ता के नेतृत्व में गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर 1 अक्टूबर को लभेड़ा तिराहा, पिछोर एवं पनया चौराहा क्षेत्र में दबिश दी गई।
कलेक्टर अर्पित वर्मा एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उडऩदस्ता ग्वालियर संदीप शर्मा के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान मौके से 22 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 1500 किलोग्राम लहॉन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 1.54 लाख रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग ने मामले में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)ए के तहत कुल 3 आपराधिक प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में वृत्त प्रभारी राहुल गुप्ता, आबकारी उपनिरीक्षक विनीत कुमार शर्मा, बृजराज शर्मा सहित आबकारी बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभाग द्वारा अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही गई है।
इनका कहना है-
पिछोर में कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, जहां भी कच्ची शराब की सूचना मिलेगी तत्काल कार्यवाही होगी।
राहुल गुप्ता,
वृत्त प्रभारी पिछोर
इनका कहना है-
पिछोर में कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, जहां भी कच्ची शराब की सूचना मिलेगी तत्काल कार्यवाही होगी।
राहुल गुप्ता,
वृत्त प्रभारी पिछोर
सुंदर मूर्ति, चल-अचल झांकी, पांडाल, बैंड और ग्रुप डांस में विजेताओं का हुआ चयनशिवपुरी। श्री गणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। समिति द्वारा सुंदर मूर्ति, चल झांकी, अचल झांकी, सुंदर पांडाल, बैंड एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों का चयन किया गया। सुंदर मूर्ति प्रतियोगिता में सर्व समाज महल सराय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शीतला माता मंदिर समिति एवं राधारमण मंदिर समिति संयुक्त रूप से द्वितीय तथा पिन्नू महाराज सेवा समिति, खोड़ापति उत्सव समिति एवं ग्वालियर बाइपास का राजा संयुक्त रूप से तृतीय रहे।
फिजिकल का सम्राट, श्री सिद्धि विनायक मित्र मंडल, छोटा लुहारपुरा के सरकार, काली माता उत्सव समिति एवं सईंपुरा के सम्राट को विशेष पुरस्कार दिया गया। चल झांकी प्रतियोगिता में भैरों बाबा मंदिर समिति प्रथम, इच्छापूर्ण शिव मंदिर समिति द्वितीय तथा राधारमण मंदिर समिति तृतीय रही। सर्व समाज महल सराय, पिन्नू महाराज उत्सव समिति एवं कलारबागा का राजा को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। अचल झांकी प्रतियोगिता में गजकर्णक समिति प्रथम रही। नव युवक एकता समिति एवं बाल गणेश उत्सव समिति संयुक्त रूप से द्वितीय तथा ठाकुर बाबा बाल समिति एवं पिन्नू महाराज सेवा समिति संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। ठाकुर बाबा बाल उत्सव समिति, बलारी माता समिति एवं टीम ईगल समिति को विशेष पुरस्कार दिया गया। सुंदर पांडाल प्रतियोगिता में फिजिकल का सम्राट प्रथम, सर्व समाज महल सराय एवं शीतला माता मंदिर समिति संयुक्त रूप से द्वितीय तथा छोटा लुहारपुरा के सरकार एवं भैरों बाबा उत्सव समिति संयुक्त रूप से तृतीय रहे। कलार बाग का राजा, आजाद जन जागृति मंच एवं काली माता उत्सव समिति को विशेष पुरस्कार मिला।
बैंड प्रतियोगिता में जिया बैंड संगम ढोल प्रथम, अग्रवाल बैंड आशा साउंड द्वितीय तथा श्री जी बैंड एंड डीजे तृतीय रहा। शाही ढोल भांगड़ा, अर्जुन ढोल ताशा एवं मस्ताना ढोल ताशा को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में डांस अनलिमिटेड ग्रुप (सीनियर) प्रथम, सुखवीर डांस गु्रप द्वितीय तथा शिवशक्ति ग्रुप तृतीय रहा। एमडीसी डांस ग्रुप, रिशिका एंड वाना ग्रुप एवं डांस अनलिमिटेड ग्रुप (जूनियर) को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।
डांस प्रतियोगिता में जूनियर सीनियर वर्ग में यह रहे विजेता
श्री गणेश सांस्कृतिक समिति, न्यू ब्लॉक शिवपुरी के गणेश महोत्सव में डांस प्रतियोगिता (सीनियर) वर्ग 2026 में अनमोल भार्गव, समृद्धि शर्मा, संयुक्त रूप से प्रथम, कशिश मिश्रा, स्पर्श कुलश्रेष्ठ संयुक्त रूप से द्वितीय, खुशबू नामदेव, जानवी जैन, संयुक्त रूप से तृतीय, नैन्सी राठौर, ध्रुवी नामदेव, गरिमा शाक्य रहे जबकि डांस प्रतियोगिता (जूनियर) 2026 में प्रकृति शर्मा, मोक्षी जैन संयुक्त रूप से प्रथम, अभ्यप्रदा सक्सैना, श्वेता सिंघल, संयुक्त रूप से द्वितीया, अलव्य गोस्वामी, अंशिका शर्मा संयुक्त रूप से तृतीय रहे इसमें प्रोत्साहन पुरस्कार आराध्या गुप्ता, शिवानी धाकड़, नित्या शिवहरे, मानसी शर्मा, मनल बाथम को दिया गया। इसके अलावा दुर्गा वाहिनी शिवपुरी, मदर टेरेसा स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल, और सेंट जोन्स पब्लिक स्कूल का विशेष सम्मान किया जायेगा। साथ ही सभी खानपान जलपान समितियों के साथ पत्रकार और मिडिया का भी सम्मान किया जायेगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगरिय प्रशासन एवं विद्युत् विभाग का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया गया।
डांस प्रतियोगिता में जूनियर सीनियर वर्ग में यह रहे विजेता
श्री गणेश सांस्कृतिक समिति, न्यू ब्लॉक शिवपुरी के गणेश महोत्सव में डांस प्रतियोगिता (सीनियर) वर्ग 2026 में अनमोल भार्गव, समृद्धि शर्मा, संयुक्त रूप से प्रथम, कशिश मिश्रा, स्पर्श कुलश्रेष्ठ संयुक्त रूप से द्वितीय, खुशबू नामदेव, जानवी जैन, संयुक्त रूप से तृतीय, नैन्सी राठौर, ध्रुवी नामदेव, गरिमा शाक्य रहे जबकि डांस प्रतियोगिता (जूनियर) 2026 में प्रकृति शर्मा, मोक्षी जैन संयुक्त रूप से प्रथम, अभ्यप्रदा सक्सैना, श्वेता सिंघल, संयुक्त रूप से द्वितीया, अलव्य गोस्वामी, अंशिका शर्मा संयुक्त रूप से तृतीय रहे इसमें प्रोत्साहन पुरस्कार आराध्या गुप्ता, शिवानी धाकड़, नित्या शिवहरे, मानसी शर्मा, मनल बाथम को दिया गया। इसके अलावा दुर्गा वाहिनी शिवपुरी, मदर टेरेसा स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल, और सेंट जोन्स पब्लिक स्कूल का विशेष सम्मान किया जायेगा। साथ ही सभी खानपान जलपान समितियों के साथ पत्रकार और मिडिया का भी सम्मान किया जायेगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगरिय प्रशासन एवं विद्युत् विभाग का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति अध्यक्ष तेजमल सांखला, महासचिव महेंद्र रावत, संरक्षक एड विजय तिवारी, सचिव सौरभ सांखला, रामकुमार शिवहरे, उपाध्यक्ष शीतल जैन, वीरेंद्र जैन (पत्तेवाले), तरुण अग्रवाल, श्याम सुंदर राठौर, गोपाल गौड़, सह स्वागत अध्यक्ष इंजी. पवन जैन, समारोह संयोजक प्रकाश सोनी, कपिल सहगल, कोषाध्यक्ष कालूराम शिवहरे, राजीव शर्मा, सह सचिव दिनेश गर्ग गुड्डे, मुन्ना लाल कुशवाह, सह कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता सन्नी ग्राफिक्स, समारोह क्षेत्र व्यवस्थापक किशोर खंडेलवाल, अजय बिंदल, महेंद्र वशिष्ठ, अमित गुप्ता, प्रचार सचिव ब्रज दुबे, वरुण भार्गव, मीडिया प्रभारी राजू यादव ग्वाल सहित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
Wednesday, September 30, 2026
जिला खेल परिसर में इंटर स्कूल अंडर-14 बालक/बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजितशिवपुरी-खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर में आयोजित इंटर स्कूल अंडर-14 बालक/बालिका वर्ग डायरेक्टर कप फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को बालक वर्ग के 03 रोमांचक मैच खेले गए। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए डीएसबायडब्ल्यू एवं हैप्पीडेज ए स्कूल की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है और 3-3 अंक अर्जित किए हैं। आज खेले गए पहले मुकाबले में डीएसबायडब्ल्यू की टीम ने गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से पराजित किया। इस मैच में डीएसबायडब्ल्यू टीम के खिलाड़ी कार्तिक ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 02 गोल किए, जबकि देव ने 01 गोल दागकर टीम को 3-0 की एकतरफा जीत दिलाई। दूसरे मुकाबले में हैप्पी डेज ए स्कूल ने इनोवेटिव स्कूल को 3-0 से हराकर अपने ग्रुप में 3 अंक हासिल किए।
ग्रुप सी के कड़े मुकाबले में ड्रॉ पर छूटा मैच
दिन का तीसरा मुकाबला ग्रुप सी के अंतर्गत वेदांता हॉस्टल और हैप्पीडेज बी टीम के मध्य खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा और संघर्षपूर्ण मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों के डिफेंडर खिलाडिय़ों और गोलकीपरों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई गोल रोके, जिसके चलते मैच 0-0 की बराबरी पर छूटा और दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा।
दिन का तीसरा मुकाबला ग्रुप सी के अंतर्गत वेदांता हॉस्टल और हैप्पीडेज बी टीम के मध्य खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा और संघर्षपूर्ण मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों के डिफेंडर खिलाडिय़ों और गोलकीपरों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई गोल रोके, जिसके चलते मैच 0-0 की बराबरी पर छूटा और दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा।
आज खेले जाएंगे 04 महत्वपूर्ण मुकाबले
प्रतियोगिता के अंतर्गत आज 01 अक्टूबर 2026 को श्रीमंत माधवराव सिंधिया अंर्तराष्ट्रीय स्पोर्ट्स क्लब में 04 मैच खेले जाएंगे। जिसमें पहला मैच बाल शिक्षा निकेतन बनाम वेदांता हॉस्टल बॉयस सुबह 8.30 बजे से, दूसरा मैच इनोवेटिव स्कूल बनाम कठमई ग्राउंड सुबह 9:15 बजे से, तीसरा मैच डीएसबायडब्ल्यू बनाम दून पब्लिक स्कूल सुबह 10 बजे से तथा चौथा मैच हैप्पी डेज ए बनाम कठमई ग्राउंड सुबह 10.40 बजे से खेला जाएगा।
प्रतियोगिता के अंतर्गत आज 01 अक्टूबर 2026 को श्रीमंत माधवराव सिंधिया अंर्तराष्ट्रीय स्पोर्ट्स क्लब में 04 मैच खेले जाएंगे। जिसमें पहला मैच बाल शिक्षा निकेतन बनाम वेदांता हॉस्टल बॉयस सुबह 8.30 बजे से, दूसरा मैच इनोवेटिव स्कूल बनाम कठमई ग्राउंड सुबह 9:15 बजे से, तीसरा मैच डीएसबायडब्ल्यू बनाम दून पब्लिक स्कूल सुबह 10 बजे से तथा चौथा मैच हैप्पी डेज ए बनाम कठमई ग्राउंड सुबह 10.40 बजे से खेला जाएगा।
शिवपुरी-चुनाव आयोग का वोट चोरी घोटाले का खुलासा होने पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग एवं एसआईआर प्रक्रिया के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा माधव चौक चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया, इसके बाद पैदल मार्च करके कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफा की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिले के सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।
शिवपुरी/खनियाधाना। ग्राम पंचायत कुम्हर्रा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम विकास गौशाला समिति जुगीपुर एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक डॉ. रीना शर्मा रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती नेहा यादव ने की। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक देवी शंकर शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना पर्यवेक्षक श्रीमती सुनीता सूत्रकर सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीणजन, महिलाएं एवं नन्हे-मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पूजन के साथ किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र को पोषण, सेवा और सम्मान का केंद्र बनाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांग हितग्राहियों को पुष्पमाला पहनाकर, श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके प्रति सेवा और सम्मान की भावना व्यक्त करते हुए समाज में सभी वर्गों के सहयोग एवं सहभागिता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सरपंच हृदेश यादव, श्याम भाई रजक, अनुभव यादव, डॉ. अमर सिंह यादव, रामजी लाल लोधी, शिशुपाल यादव, शिक्षक सुरेंद्र सिंह यादव, सोहन सिंह यादव, श्रीमती हरकुंवर जाटव, आशा कार्यकर्ता श्रीमती सपना यादव, श्रीमती श्याम भाई जाटव, रघुवीर सिंह यादव, अजब सिंह यादव, राजा सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
शिवपुरी। विकास के पुरोधा रहे कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा के द्वारा गुना नाका चौराहे पर भोजन प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने कहा कि कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया ने अपना पूरा जीवन जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित किया। उनके व्यक्तित्व और सेवाभाव से हम सभी को प्रेरणा मिलती है। उनकी पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को भोजन कराना और सेवा कार्य करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा को अपने संगठनात्मक दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा एवं सहयोग पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे माधवराव सिंधिया के जनसेवा के विचारों को आगे बढ़ाते हुए समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाएं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, महामंत्री लवलेश जैन चीनू, योगेंद्र रघुवंशी बंटी, के पी परमार, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र बिरथरे, पूर्व जिलाध्यक्ष राजू बाथम, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, हरवीर सिंह रघुवंशी, जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी एवं कृष्णा कुशवाह सहित जिला पदाधिकारी एवं पुरानी शिवपुरी मंडल की पूरी टीम उपस्थित रही। इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने कै.माधवराव सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भोजन प्रसादी वितरण सेवा कार्य में सहभागिता की।
श्रेष्ठ विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देकर किया सम्मानित, पूर्व छात्रों ने साझा किए विद्यालय से जुड़े संस्मरणशिवपुरी। शहर की गांधी कालोनी में संचालित बाल शिक्षा निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वर्गीय श्रीमती शमां छिब्बर की स्मृति में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, जिला परियोजना अधिकारी एवं पर्यटन एवं संवर्धन नोडल डूडा अधिकारी सौरभ गौड़, जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष संजय सांखला, डॉ. पीके खरे, रंगड़ स्कूल संचालक अशोक रंगड़, विश्व मांगल्य सभा अध्यक्ष श्रीमती विभा रघुवंशी, संरक्षक देवी प्रसाद शर्मा, एमएस द्विवेदी सहित विद्यालय के समिति के सदस्य, गणमान्य अतिथि, शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. श्रीमती शमां छिब्बर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं गणेश स्तुति के साथ हुई। छोटे बच्चों ने वर्णमाला प्रस्तुति दी, वहीं श्रृंखला श्रीवास्तव ने कविता के माध्यम से स्व. शमां छिब्बर को याद किया। विद्यालय गीत की प्रस्तुति भी दी गई। विद्यार्थियों ने विभिन्न संस्कृतियों को दर्शाते हुए बंगाली नृत्य की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम का संचालन अवस्थी सर एवं आभा मैडम ने संयुक्त रूप से किया। आभार प्रदर्शन प्राचार्य पवन उपाध्याय ने किया। अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
विद्यालय संचालक श्रीमती बिंदु छिब्बर ने दिया स्वागत उद्बोधन
विद्यालय संचालिका श्रीमती बिंदु छिब्बर ने स्वागत उद्बोधन में अपनी पूज्य मां श्रीमती शमां छिब्बर के जीवन संस्मरण और विद्यार्थियों के लिए उनके योगदान को साझा किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय 64 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ शिक्षा ग्रहण कर जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
अतिथियों ने अपने पूर्व छात्र के रूप में अनुभव किए साझा
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सौरभ गौड़ ने विद्यालय से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने यहां चार वर्ष शिक्षा प्राप्त की, लेकिन ये वर्ष जीवन के 25 वर्षों के अनुभव के समान रहे। उन्होंने कहा कि शमां छिब्बर ने विद्यार्थियों को अनुशासन और श्रमदान का महत्व सिखाया। उन्होंने विद्यालय में हुई अपनी फिजिकल ट्रेनिंग के संस्मरण भी साझा किए। विद्यालय के पूर्व छात्र संजय सांखला ने शमां छिब्बर को अपनी पूज्य मां के समान बताते हुए कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान है। अशोक रंगड़ ने विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आगे बढऩे का संदेश दिया। विश्व मांगल्य सभा अध्यक्ष श्रीमती विभा रघुवंशी ने शमां छिब्बर को सरस्वती माता का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके संस्कार आज भी विद्यार्थियों के जीवन में दिखाई देते हैं। उन्होंने विद्यालय संचालिका बिंदु छिब्बर के प्रयासों और संघर्षों की सराहना की। पूर्व छात्रा एवं एयरफोर्स में फ्लाइंग पद पर पदस्थ युक्ति पाराशर ने भी विद्यालय से जुड़े संस्मरण सुनाए। उन्होंने एनसीसी सहित विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों को याद करते हुए विद्यार्थियों से सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
आठ विद्यार्थियों को मिली 51-5100 रूपये छात्रवृत्ति राशि
कार्यक्रम में पहली बार स्व. श्रीमती शमां छिब्बर की स्मृति में विद्यालय के आठ श्रेष्ठ विद्यार्थियों को 5100-5100 रुपये की प्रोत्साहन छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इनमें अनुष्का भाटी, श्रृष्टि सक्सेना, आस्था गोयल, रौनक लक्षकार, जोया खान, महक जैन, दिव्या कुशवाह और लावण्या शिवहरे शामिल हैं। इसके साथ ही बीती 26 सितंबर को आयोजित साइंस एग्जीबिशन में बेहतर मॉडल प्रस्तुत करने वाले भाग्यश्री अवस्थी, कीर्ति राठौर, श्रृष्टि धाकड़ और आस्था गोयल को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। वहीं जयदीप राठौर, ध्रुव धाकड़, दिव्यांश सोनी, अनुष्का भाटी और प्रियांशी रजक को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्रा हर्षिता राठौर ने पूर्व छात्रा दिव्या भगवानी की स्मृतियां साझा कीं, जबकि सुविधि जैन ने कविता प्रस्तुत की।
माधव चौक से सब्जी मंडी तक जेसीबी की मदद से हटाया अतिक्रमण, दोबारा कब्जा करने पर होगी कठोर कार्यवाहीशिवपुरी-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार शिवपुरी शहर के प्रमुख व्यावसायिक एवं व्यस्ततम मार्ग कोर्ट रोड को सुगम, व्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को व्यापक स्तर पर अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान माधव चौक से लेकर कोर्ट रोड सब्जी मंडी तक मार्ग पर आवागमन बाधित करने वाले चारपहिया ठेलों, दुकानों के बाहर फैलाए गए सामान, अवैध टीन शेडों एवं अस्थाई कब्जों को जेसीबी तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से तत्काल प्रभाव से हटवाया गया। उल्लेखनीय है कि कोर्ट रोड पर लंबे समय से सड़क के दोनों और फल-सब्जी के ठेले खड़े रहने, दुकानदारों द्वारा सड़क की सीमा तक सामान फैलाने तथा अवैध टीन शेड लगाने की शिकायतें व्यापारियों एवं आम नागरिकों द्वारा प्राप्त हो रही थीं। अस्थाई अतिक्रमण के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई थी, जिससे विशेष रूप से व्यस्त समय में प्रतिदिन आवागमन प्रभावित होता था और जाम की स्थिति निर्मित होती थी। आमजन की इसी समस्या का स्थायी समाधान करने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए यह संयुक्त अभियान चलाया गया।
अवैध निर्माण किया ध्वस्त और दी गई समझाइश
कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम ने सड़क की सीमा में रखे गए सामान और अवैध संरचनाओं को हटाया। अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि वह अपनी तय सीमा के भीतर ही सामान रखें और सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा कर यातायात में बाधा न डालें। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की मौजूदगी से मार्ग पर आवागमन सुगम हुआ और राहगीरों तथा वाहन चालकों को आवाजाही में बड़ी राहत मिली।
प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में हुई कार्रवाई
यह संयुक्त कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आनंद सिंह राजावत, तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत राठौर, एसडीओपी सचिन कुमार धुर्वे, यातायात प्रभारी रणवीर यादव, कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे एवं देहात थाना प्रभारी विकाश यादव की मौजूदगी में पुलिस व नगर पालिका के अमले द्वारा पूरी की गई। अधिकारियों ने मौके पर ही स?क की स्थिति का जायजा लिया और भविष्य में व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
पुन: अतिक्रमण करने पर होगी कठोर दंडात्मक कार्रवाई
प्रशासन एवं नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि कोर्ट रोड सहित शहर के अन्य प्रमुख व्यावसायिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस कार्रवाई के बाद दोबारा किसी भी स्थान पर अवैध कब्जा, सामान फैलाकर रखना या अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया, तो संबंधित व्यक्ति अथवा दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन का मुख्य लक्ष्य कोर्ट रोड को एक आदर्श, सुरक्षित और सुगम मार्ग के रूप में विकसित करना है।
Monday, September 28, 2026
शिवपुरी- पुलिस अधीक्षक श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी अनुभाग कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में कोलारस थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम सरजापुर में एक घर के पास गांजे के बड़े-बड़े पौधे लगे हैं।मुखबिर की युक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाने से मय फोर्स के रवाना होकर ग्राम सरजापुर पहुंचे तो सुआलाल यादव के बाडे में गांजे के बडे-बडे हरे पौधे खडे मिले जिन्हें आरोपी सुआलाल यादव पुत्र स्व. रत्ना यादव निवासी ग्राम सरजापुर थाना कोलारस जिला शिवपुरी से कुल 09 पौधे बजन 40 किलो 250 ग्राम कीमती 40000/- रुपये विधिवत जप्त किये गये एवं अपराध क्रमांक 351/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार सुदा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक पुनीत बाजपेयी, उनि बबलेश कुमार, उनि सावित्री लकडा, सउनि अमृतलाल भिलाला, सउनि गुनेश्वर पैंकरा, प्रआर नरेश यादव, प्रआर रघुवीर सिंह, प्र.आर. रामवरन सिंह, आर. दीपक जाट, आर. आनंद भार्गव, आर.चा. रणवीर सिंह यादव शामिल रहे।
शिवपुरी। राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन, जिला शिवपुरी के तत्वावधान में आगामी 4 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 2 बजे सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड, शिवपुरी में विशाल जनजागरण रैली एवं जनसभा आयोजित करने की घोषणा की गई है। आयोजन को लेकर जारी पोस्टर में संगठन ने विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया है।पोस्टर के अनुसार संगठन की प्रमुख मांगों में आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू करने, यूजीसी रॉल बैक एससी/एसटी एक्ट में संशोधन, सवर्ण आयोग का गठन, मुफ्तखोरी बंद कर लोगों को रोजगार देने, जनता के टैक्स के पैसे के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई तथा यूपीआई भुगतान पर एमडीआर टैक्स वापस लेने की मांग शामिल है। इसके अलावा सामाजिक उत्थान के लिए बनाई जाने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को दिए जाने की मांग भी रखी गई है। साथ ही प्रचार प्रभारी के रूप में लोकेंद्र सिंह वैस को जिम्मेदार सौंपी गई है। आयोजकों ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है। पोस्टर पर कार्यक्रम के आयोजक के रूप में राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन, जिला शिवपुरी (म.प्र.) का उल्लेख किया गया है। कार्यक्रम के लिए संगठन द्वारा विभिन्न संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं।
आपदा के समय सतर्क व नि:स्वार्थ भाव से आमजनों के हितों की रक्षा करने हेतु किया गया प्रोत्साहितशिवपुरी-आपदा मित्र योजनांतर्गत होमगार्ड एवं जिला प्रशासन शिवपुरी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 7 दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र (22 सितम्बर से 28 सितम्बर 2026) का समापन सोमवार को भव्य समारोह के साथ किया गया। इस समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक श्रीमती योगंचेन डोलकर भूटिया एवं विशेष अतिथि के रूप में संयुक्त कलेक्टर अनुराग निंगवाल उपस्थित रहे।
नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने हेतु किया प्रोत्साहित
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सेनानी होमगार्ड राजकुमार पथरोल द्वारा की गई, जबकि मंच संचालन होमगार्ड निरीक्षक मनीष श्रीवास्तव ने किया। समारोह के दौरान अतिथियों तथा प्लाटून कमांडर राघवेंद्र सिंह हाकरे व एएसआई प्रमोद तिवारी द्वारा आपदा मित्रों को आपदा के समय सदैव सतर्क रहने और नि:स्वार्थ भाव से आमजनों की जीवन-रक्षा व सेवा करने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सेनानी होमगार्ड राजकुमार पथरोल द्वारा की गई, जबकि मंच संचालन होमगार्ड निरीक्षक मनीष श्रीवास्तव ने किया। समारोह के दौरान अतिथियों तथा प्लाटून कमांडर राघवेंद्र सिंह हाकरे व एएसआई प्रमोद तिवारी द्वारा आपदा मित्रों को आपदा के समय सदैव सतर्क रहने और नि:स्वार्थ भाव से आमजनों की जीवन-रक्षा व सेवा करने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित किया गया।
आपदा किट व प्रमाण-पत्र का वितरण
कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्रीमती योगंचेन डोलकर भूटिया एवं विशिष्ट अतिथि संयुक्त कलेक्टर अनुराग निंगवाल द्वारा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी आपदा मित्रों को आपदा किट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं होमगार्ड विभाग के समस्त अधिकारीगण, कर्मचारी एवं स्टाफ सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्रीमती योगंचेन डोलकर भूटिया एवं विशिष्ट अतिथि संयुक्त कलेक्टर अनुराग निंगवाल द्वारा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी आपदा मित्रों को आपदा किट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं होमगार्ड विभाग के समस्त अधिकारीगण, कर्मचारी एवं स्टाफ सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया पलटवारशिवपुरी -कांग्रेस और राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग, एस आई आर और मतदाता सूची को लेकर लगातार लगाए जा रहे आरोपों पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव ने तीखा पलटवार किया है। जिला पंचायत सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव एवं मीडिया प्रभारी मुकेश जैन के साथ आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछने का अधिकार सभी को है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर गंभीर आरोप लगाने के लिए भाषण नहीं, प्रमाण चाहिए, बीती 26 सितंबर को चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि एस आई आर से जुड़े निर्णय तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए हैं। श्रीमती यादव ने कहा, अब राहुल गांधी और कांग्रेस को बताना चाहिए कि चुनाव आयोग के इस स्पष्ट बयान के बाद भी उनके आरोपों का आधार क्या है? यदि उनके पास कोई ठोस प्रमाण है तो उसे देश के सामने रखें। लोकतंत्र में आरोप लगाने से बड़ा काम आरोप को प्रमाणित करना है। श्रीमती यादव ने कहा कि बीती 27 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला देते हुए चुनाव आयोग के एसआईआर अभ्यास को वैधानिक आधार वाला माना। न्यायालय ने यह भी माना कि मतदाता सूची की शुद्धता और विश्वसनीयता स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, जब न्यायपालिका का निर्णय सामने है और चुनाव आयोग अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुका है, तब कांग्रेस को राजनीतिक आरोपों के बजाय तथ्य और कानूनी आधार के साथ जनता के सामने आना चाहिए।
30 दिन 30 कार्यशाला अभियान की 28वीं कार्यशाला में 'अल्पविरामÓ के जरिए स्वयं से जुडऩे का मिला अवसरशिवपुरी। आनंद विभाग जिला शिवपुरी द्वारा सितंबर माह में चलाए जा रहे '30 दिन–30 कार्यशाला अभियानÓ के अंतर्गत 28वीं कार्यशाला कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में छात्राओं के लिए आयोजित की गई। कार्यशाला में छात्राओं ने पढ़ाई, करियर और भविष्य की तैयारियों के बीच कुछ पल ठहरकर स्वयं को समझने, अपने आनंद को पहचानने और जीवन के रिश्तों एवं मूल्यों पर विचार करने का अनुभव लिया।
कार्यशाला का शुभारंभ जिला संपर्क व्यक्ति अभय कुमार जैन ने 'इतनी शक्ति हमें देना दाताÓ प्रार्थना के साथ किया। कार्यशाला के सत्र में मास्टर ट्रेनर साकेत पुरोहित ने छात्राओं से उनके जीवन में आनंद के स्रोतों पर संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को यह समझने के लिए प्रेरित किया कि किन परिस्थितियों में उनका आनंद बढ़ता है और किन कारणों से कम होता है। 'अल्पविरामÓ के माध्यम से छात्राओं ने कुछ समय के लिए बाहरी भागदौड़ से विराम लेकर अपने विचारों, भावनाओं, रिश्तों और जीवन की प्राथमिकताओं को देखने का अभ्यास किया।
संवाद के दौरान इस बात पर चर्चा हुई कि पढ़ाई, करियर और भविष्य को लेकर अपेक्षाओं के बीच स्वयं के लिए समय निकालना भी जरूरी है। परिस्थितियां हमेशा हमारे अनुसार नहीं होतीं, लेकिन उनके बीच स्वयं को किस तरह रखा जाए, इस पर सजगता से विचार किया जा सकता है। आनंद केवल बाहरी सुविधाओं में नहीं, बल्कि स्वयं को समझने और अपने भीतर से जुडऩे में भी मिलता है। इसके बाद आनंदम सहयोगी पुष्पेन्द्र लोधी ने 'जीवन का लेखा-जोखाÓ गतिविधि कराई। छात्राओं ने जीवन में दूसरों की नि:स्वार्थ मदद करने और दूसरों से मिले सहयोग, सुख-दुख तथा कृतज्ञता जैसे अनुभवों को याद करते हुए अपने जीवन को एक नए दृष्टिकोण से देखा। गतिविधि ने उन्हें यह सोचने का अवसर दिया कि जीवन की वास्तविक समृद्धि केवल उपलब्धियों में नहीं, बल्कि अच्छे रिश्तों, सहयोग और कृतज्ञता में भी निहित है।
कार्यशाला के दौरान छात्राओं ने स्वयं से जुड़े विभिन्न प्रश्नों पर विचार किया और अपने अनुभव साझा किए। अपने जीवन में छोटी-छोटी खुशियों को पहचानना, रिश्तों के महत्व को समझना और वर्तमान क्षण को महसूस करना भी संवाद का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। कार्यशाला के अंत में आनंदम सहयोगी बृजेश सिंह तोमर ने छात्राओं से फीडबैक प्राप्त किया। छात्राओं ने कार्यशाला के विभिन्न सत्रों के माध्यम से स्वयं के जीवन, आनंद, रिश्तों और मूल्यों को नए दृष्टिकोण से देखने के अनुभव साझा किए।
अध्यक्ष बासित अली बोले - समर्पित बोर्ड एवं कर्मचारियों के अथक प्रयासों का परिणामशिवपुरी। अंततः शिवपुरी जिले की नागरिक सहकारी बैंक के प्रगति और विश्वास का सफर पूरा हुआ और नागरिक सहकारी बैंक की वर्षगांठ पर 50 वीं आम सभा का आयोजन विगत दिवस नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष बासित अली और संचालक मंडल की उपस्थिति में संपन्न हुआ । जिसमें बैंक के सभी सदस्यों एवं आम नागरिकों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बड़ाई। यह कार्यक्रम कर्मचारी भवन में आयोजित किया गया । इस मौके पर आमंत्रित वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव बिलगैंया ने बैंकिंग प्रणाली और ऋण वसूली के नियमों पर प्रकाश डाला जबकि अध्यक्ष बासित अली ने बैंक के अब तक के सफर को सबसे साझा किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने जब से कार्यभार संभाला तब से बिना किसी रूकावट के बैंक के उन्नयनीकरण पर विशेष काम किया गया और अभियान के रूप में बकाया की वसूली भी बिना भेदभाव के की गई, इस दौरान जितने भी प्रभावशाली लोग थे उनकी वसूली प्राथमिकता से की गई ।
गौरतलब है कि बैंक के इस कार्यकाल में निर्वाचित अध्यक्ष वासिद अली ने जब से कार्यभार संभाला तब से बैंक सी से ए ग्रेड में पहुंच चुका है। इस दौरान न केवल बैंक का आईएफएससी (ifsc) कोड और मोबाइल बैंकिंग सुविधा आई है बल्कि सीटीएस (cts) चैक सुविधा, नेफ्ट/आरटीजीएस (neft/rtgs) सुविधा , फोन पे और यूपीआई ( upi) सुविधा दिए जाने के प्रयास जारी हैं। इसके अलावा सदस्यों को पांच लाख तक की जो ऋण सुविधा दी जा रही है उसे बढ़ाकर दस लाख रुपए कर दिया गया है जबकि शीघ्र ही इसकी सीमा बढ़ाकर पंद्रह लाख रुपए किए जाने पर विचार चल रहा है।ऐसे में बैंक के पचासवें स्वर्ण जयंती के मौके पर आयोजित व्यापक सम्मेलन के गौरवशाली पलों में अध्यक्ष बासित अली ने आम नागरिकों सहित सहकारिता विभाग के सभी अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया जबकि साठ वर्ष से अधिक उम्र के सदस्यों व मौजूद बैंक ग्राहकों का माला पहना कर सम्मान किया गया।
इस गौरवशाली कार्यक्रम में नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष बासित अली, उपाध्यक्ष अनुराग अष्ठाना,श्रीमती संगीता जैन, संचालक अशोक भार्गव, पवन जैन, विक्रम रावत, ओम प्रकाश शर्मा, विनय धौलपुरिया, नरेंद्र जैन भोला, हरवीर सिंह चौहान, बीना जैन और बैंक के सलाहकार एडवोकेट संजीव बिलगैया एवं बैंक के सीईओ (प्रबंधक) महावीर प्रसाद जैन, गोविंद प्रसाद अग्रवाल,वैशाली पाटील और मनोज सोनी, बादाम सिंह कुशवाह, बृजेश सक्सेना के अलावा कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मन्नालाल कुशवाह, राजेंद्र गर्ग (रज्जू भैया), अशरफ जाफरी, प्रभात मिश्रा, सोनू कुशवाह आदि मौजूद रहे।
प्रसिद्ध जैन साध्वी प्रमोद कुंवर जी ठाणा तीन ने बताई नवकार महामंत्र की महिमाशिवपुरी-आठ दिन तक चले श्वेताम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व का विधिवत समापन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवकार महामंत्र जाप, क्षमावाणी और सामूहिक साधर्मिक वात्सल्य के साथ औपचारिक रूप से समापन हुआ। यह रस्म आज से 25 वर्ष पूर्व साध्वी प्रमोद कुंवर जी महाराज साहब की प्रेरणा से स्थानकवासी जैन समाज ने प्रारंभ की थी। जिसमें स्थानकवासी समाज के साथ-साथ श्वेताम्बर मूर्ति पूजक समाज भी बढ़ चढ?र भाग लेता हैं। इस वर्ष यह सौभाग्य रहा कि यह धार्मिक पर्व 25 वर्ष पश्चात साध्वी प्रमोद कुंवर जी, साध्वी चेतना जी और साध्वी समीता जी के सानिध्य में उत्साह पूर्वक मनाया गया।
इस दौरान नवकार महामंत्र का जाप हुआ, साध्वी समीता जी ने नवकार महामंत्र की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला और साध्वी प्रमोद कुंवर जी ने समाज के सभी गणमान्य नागरिकों को इस अवसर पर रक्षा कवच का वितरण किया और कहा कि इस रक्षा कवच के धारण करने से न केवल सांसारिक बल्कि आध्यात्मिक उन्नति भी होती हैं। समापन अवसर पर श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कोचेटा ने याद दिलाया कि पर्युषण पर्व के पश्चात यह धार्मिक समारोह प्रतिवर्ष 25 सालों से साध्वी प्रमोद कुंवर जी की प्रेरणा से संचालित हो रहा है और निकट भविष्य में भी होता रहेगा तथा यह खुशी की बात है कि इस वर्ष साध्वी प्रमोद कुंवर जी की उपस्थिति में यह समारोह आयोजित हो रहा है। मूर्तिपूजक जैन समाज के अध्यक्ष तेजमल सांखला ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि इससे दिलों की कटुता दूर होती है और समाज के लोगों में भातृभाव तथा प्रेम की भावना का विकास होता है। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार श्रीमाल ने किया।
इस वर्ष स्थानकवासी जैन समाज में चातुर्मास के दौरान पर्युषण पर्व खासे उत्साह के साथ मनाया गया। तीन वर्षों के पश्चात पहली बार स्थानकवासी समाज में साध्वी जी का चातुर्मास हो रहा है इससे समाज में तपस्या और धर्म आराधना की झड़ी लग गर्ई। पर्युषण पर्व में अंतगढ़ सूत्र और कल्पसूत्र का वाचन हुआ तथा भगवान महावीर का जन्मोत्सव बहुत उत्साह तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आधा सैकड़ा से अधिक श्रावक और श्राविकाओं ने पर्युषण पर्व के दौरान कठोर तपस्या की। प्रति दिन प्रवचन और प्रतिक्रमण का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए। पर्युषण पर्व के दौरान प्रतिक्रमण में साधक प्रतिदिन सुबह और शाम अपनी गलती और भूलों के लिए क्षमा याचना करते हैं तथा अंतिम दिन सांवत्सरिक प्रतिक्रमण में वर्ष भर की अपनी भूलों के लिए संसार के समस्त प्राणियों से क्षमा याचना की गई।
अंतिम दिन तपस्या करने वाले श्रावकों का सम्मान स्थानकवासी जैन समाज, श्रीमाल परिवार और रीतेश गुलिया परिवार ने प्रथक-प्रथक रूप से किया। पर्युषण पर्व की समाप्ति के बाद सुविधाजनक तिथि पर नवकार महामंत्र के जाप का सामूहिक रूप से आयोजन किया गया। इसमें स्थानकवासी और मूर्तिपूजक जैन समाज के सदस्यों ने एक घंटे तक नवकार महामंत्र का जाप किया। इस जाप के बाद अपने संबोधन में साध्वी समीता जी ने बताया कि नवकार महामंत्र जैन धर्म का एक सबसे पवित्र और सर्वोच्च महामंत्र हैं। जिसमें किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि संपूर्र्ण रूप से विकसित और वीतरागी आत्माओं का गुणगान किया जाता हैं।
इस महामंत्र के जाप से दो करोड़ के वलियों, अनंत सिद्धों, किसी भी धर्म के आचार्यों, उपाध्यायों, नौ हजार करोड़ साधु साध्वियों को नमस्कार किया जाता हैं। नवकार महामंत्र के जाप से जीवन में विनम्रता आती है और मोक्ष मार्ग प्रशस्त होता है। इस अवसर पर स्थानकवासी जैन महिला मंडल ने धर्म प्रभावना बढ़ाने के लिए श्रीमती यशोदा शर्मा और हरी शर्मा का अभिनंदन किया और उन्हें सम्मानित किया। आभार प्रदर्शन की रस्म राजेश कोचेटा ने निर्वहन की। अंत में सामूहिक साधर्मिक वात्सल्य के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
महिला आयोग अध्यक्ष ने सुनी महिलाओं की समस्याएं, 50 प्रकरणों पर हुई जनसुनवाईशिवपुरी। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने सोमवार को स्थानीय सर्किट हाउस शिवपुरी में महिलाओं से संबंधित मामलों की जनसुनवाई की। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु उन्होंने पुलिस अधीक्षक को जिले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी रोधी) तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने, सेक्स वर्कर्स से जुड़े मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर उचित कानूनी कदम उठाने तथा हेल्पलाइन के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर म.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा यादव, सदस्य श्रीमती साधना स्थापक, पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, म.प्र. राज्य महिला आयोग के सदस्य सचिव सुरेश तोमर, जिला पंचायत सीईओ विजय राज, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, उपनिदेशक रामावतार सिंह, एसडीएम आनंद सिंह राजावत, तहसीलदार सिद्धार्थभूषण शर्मा, महिला बाल विकास अध्किारी धीरेन्द्र जादौन, राघेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस दौरान महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर के समक्ष जनसुनवाई में पहले से लंबित 10 प्रकरणों के अलावा करीब 50 मामलों में महिलाओं ने अपनी शिकायतें रखीं। इनमें घरेलू हिंसा, पति-पत्नी विवाद, सरकारी कर्मचारी व शिक्षक से जुड़े मामले तथा साइबर अपराध की शिकायतें शामिल रहीं। आयोग अध्यक्ष ने अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए और पात्र महिलाओं को तीन दिनों में योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। श्रीमती रहाटकर ने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामले अक्सर पारिवारिक और संवेदनशील होते हैं, इसलिए प्रत्येक प्रकरण को समझकर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव और गलत मानसिकता को दूर करने की जरूरत है। बेटियां शिक्षा, खेल सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और महिलाओं के नेतृत्व में विकास को बढ़ावा देना जरूरी है।
उन्होंने दहेज कानून सहित अन्य कानूनों के दुरुपयोग से बचने की अपील करते हुए कहा कि गलत आरोपों से वास्तविक पीड़ित महिलाओं के मामलों पर भी असर पड़ता है। कानून सभी के लिए समान है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही सेक्स वर्कर्स से जुड़े मामलों में उचित कदम उठाने और महिलाओं को हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।
ग्राहक पंचायत ने राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपकर महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने और उन्हें अभद्रता व मानसिक प्रताडऩा से बचाने की मांग की है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह रघुवंशी एवं कोषाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि संगठन की महिला कार्यकर्ताओं-श्रीमती उमा उपाध्याय, सुश्री शुभ्रा शर्मा और वंदना नामदेव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष से मुलाकात कर इस गंभीर समस्या से अवगत कराया।
आयोग अध्यक्ष ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यद्यपि स्मार्ट मीटर लगाना सीधे तौर पर आयोग का विषय नहीं है, लेकिन यदि कर्मचारियों द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता या प्रताडऩा की जा रही है, तो आयोग इस पर कड़ी कार्रवाई अवश्य करेगा। आयोग अध्यक्ष से मिले इस सकारात्मक आश्वासन के बाद ग्राहक हितैषी संगठन के प्रतिनिधि पूरी तरह संतुष्ट नजर आए।
Friday, September 25, 2026
शिवपुरी- बीती 21 मार्च 2025 को थाना कोतवाली पर फरियादी पटवारी आनन्द यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव उम्र 35 साल नि. पटवारी हल्का झींगुरा शिवपुरी ने रिपोर्ट किया कि आरोपीगण सीताराम गौड़, विजय गौड़, कन्हैया गौड़, रवि गौड़, आनंदी गौड़, श्रीमती धन्नो गौड़, श्रीमती महादेवी गौड़, राजेश कुशवाह, रामनिवास रावत व्दारा फर्जी एनजीओ सर्टिफिकेट लगाकर प्रशासन की भूमि की धोखाधडी कर एनजीओ के नाम रजिस्ट्री कराकर एवं उक्त भूमि को विक्रय कर धोखाधड़ी की जो फरियादी की रिपोर्ट पर से अप.क्र. 222/25 धारा 318(4), 336(3), 340,338(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पूर्व में 08 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है व प्रकरण में एक आरोपी सीताराम गौड घटना दिनांक से फरार चल रहा था।पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा आरोपी सीताराम गौड पुत्र मिडूलाल गौड उम्र 52 साल नि.बृजधाम कालोनी ठकुरपुरा शिवपुरी की गिरफ्तारी हेतु पत्र क्रमांक पु.अ./शिव./सी.आई.डी./एडी/86/26 दिनांक 25.08.26 से 3000रु. के इनाम की उदघोषणा की गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा टीम गठित की गयी। गठित की गई टीम व्दारा 26 नम्बर कोठी के पीछे आरा मशीन के पास से प्रकरण के फरार आरोपी सीताराम गौड़ पुत्र मिडूलाल गौड़ उम्र 52 साल नि. बृजधाम कालोनी ठकुरपुरा शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया, बाद आरोपी से पूछताछ कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जो जेल वारंट बनने से आरोपी को जिला जेल शिवपुरी दाखिल किया गया। इस कार्यवाही में थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि.विवेक भट्ट, आर. कुलदीप चतुर्वेदी, आर. बृजेन्द्र रावत, आर. मुकेश वर्मा की विशेष भूमिका रही।
शिवपुरी-श्रीमती इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय, शिवपुरी में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. एम. एस. राठौर ने की। कार्यक्रम में जिला संगठक डॉ. एस.एस. खंडेलवाल ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विभिन्न सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया।एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेनू राय ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, सेवा-भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा राष्ट्र-निर्माण में युवाओं की भूमिका के संबंध में जानकारी प्रदान की। प्रभारी प्राचार्य प्रो. एम. एस. राठौर ने समाज एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनने तथा सेवा-भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय एकता से संबंधित प्रस्तुतियाँ दी गईं। सांस्कृतिक गतिविधियों में छात्रा सरगम सिंह ठाकुर का विशेष योगदान रहा। छात्रा खुशी राठौर ने राष्ट्रीय सेवा योजना से जुडऩे के पश्चात अपने अनुभव छात्राओं के साथ साझा किए।
संचालन एनएसएस छात्राओं सानवी माथुर एवं हर्षिता ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. पल्लवी सक्सेना ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ की उपस्थिति रही। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप भार्गव, डॉ. अजय सिंह, डॉ. राजनी चौधरी, डॉ. नीलेश चौधरी एवं श्री के. के. वर्मा सहित महाविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की।
शिवपुरी-भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की दूरसंचार वाहिनी, शिवपुरी में विश्व आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बल के जवानों और अधिकारियों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उप महानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी के निर्देशन व मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डॉ. अनिल वर्मा, जिला आयूष अधिकारी, शिवपुरी का विशेष व्याख्यान रहा, जिसमें उन्होंने आधुनिक जीवनशैली में आयुर्वेद के महत्व, प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों और स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार दैनिक जीवन में आयुर्वेदिक सिद्धांतों को अपनाकर गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है और एक निरोगी जीवन जिया जा सकता है। उप महानिरीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन धरोहर है, जिसे सहेजना और अपनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की। इस अवसर पर डा. रामूडू रोंगाली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा दूरसंचार वाहिनी एवं संचार एवं सूचना प्रो. संस्थान के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिसने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ा दिया। सभी ने आयुर्वेद को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
शिवपुरी- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पिछ?ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित जिला स्तरीय पोस्ट मैट्रिक कन्या एवं बालक छात्रावासों में नवनिर्मित मैस का शुभारंभ किया गया। शासन के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय शिवपुरी में भी इस अवसर पर दो स्थानों पर गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित कर नवनिर्मित मैस का विधिवत शुभारंभ किया गया।कन्या एवं बालक छात्रावासों में अतिथियों ने किया शुभारंभ
शासकीय पिछडा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास कमलागंज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रहलाद भारती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं शासकीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास बड़ोदी में शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों की उपस्थिति में मैस का विधिवत शुभारंभ हुआ। मैस सुविधा प्रारंभ होने से प्रसन्न छात्रावास की छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और विभागीय मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
कमलागंज कन्या छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन डिप्टी कलेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन के माध्यम से छात्राओं को जीवन में शिक्षा के महत्व एवं लक्ष्य निर्धारण के संबंध में सारगर्भित मार्गदर्शन प्रदान किया। आयोजित कार्यक्रमों के दौरान छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती कमला गौर, निरीक्षक एन.एल. राय, बालक छात्रावास अधीक्षक पवन अवस्थी, शाखा प्रभारी अनिल कुमार शर्मा सहित विभाग के अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



.jpeg)
.jpeg)



.jpeg)

.jpeg)



