कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया सहित संगठन का माना आभारशिवपुरी-भारतीय जनता पार्टी के द्वारा घोषित नगर मण्डल कार्यकारिणी में नगर के समाजसेवी और भाजयुमो के पूर्व नगर अध्यक्ष गिर्राज शर्मा को नगर मंडल पुरानी शिवपुरी में मंडल महामंत्री के पद पर मनोनयन किया गया है। इस मनोनयन पर गिर्राज शर्मा ने सर्वप्रथम मप्र शासन की कैबीनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया का आभार माना कि श्रीमंत के मार्गदर्शन में कार्यरत पुरानी शिवपुरी नगर मंडल कार्यकारिणी में मंडल महामंत्री के द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन किया जाएगा
साथ ही गिर्राज शर्मा के द्वारा संगठन को आश्वस्त किया गया है कि जिस प्रकार से भाजयुमो नगर में रहकर संगठन और पार्टी के उद्देश्यों की पूर्ति को लेकर सतत कार्य किया है इसी प्रकार से नगर मंडल पुरानी शिवपुरी में मंडल महामंत्री के पद पर जो जिम्मेदारी दी गई है उसका पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा और संगठन उद्देश्यों को लेकर पार्टी के नियम निर्देशों के मुताबिक कार्य किया जाएगा।
अपने मनोनयन पर गिर्राज शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम सहित नगर मंडल पुरानी शिवपुरी अध्यक्ष केपी परमार व संगठन पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान गिर्राज शर्मा का उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करते हुए स्वागत सम्मान किया।
No comments:
Post a Comment