शिवपुरी-भारतीय जनता पार्टी पिछड़े वर्ग मोर्चा की जिला बैठक स्थानीय दो बत्ती चौराहा स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदेश के उपाध्यक्ष सुशील वर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जानमारी देते हुए मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र रावत ने बताया कि बैठक का शुभारंभ भाजपा के पितृपुरुषो के चित्र पर माल्यर्पण कर किया। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़े वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुशवाह ने नवीन कार्यकारिणी के गठन के पश्चात प्रथम परिचय बैठक संपन्न हुई जिसमें सभी पदाधिकारियों के परिचय के साथ भारतीय जनता पार्टी के समर्पण निधि के विषय को लेकर भी चर्चा हुई।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है और सभी को मिलकर काम करना चाहिए, जिलाध्यक्ष श्री बाथम ने आगे कहा कि भाजपा का समर्पण निधि का काम चल रहा है जो कि कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है जिसे समर्पण निधि नाम दिया गया है सभी पदाधिकारियों से समर्पण निधि के लिए विशेष रूप से आग्रह किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का एक अभिन्न अंग है पिछड़े वर्ग मोर्चा के संख्यात्मक दृष्टिकोण से प्रदेश भर में पिछड़े वर्ग की सबसे ज्यादा संख्या है, इसलिए हम सबको समन्वय के साथ पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे का कार्य करना होगा और पिछड़े वर्ग को मजबूती देनी होगी।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री वीरेंद्र रावत ने किया एवं आभार जिला महामंत्री पंकज लोधी ने किया। बैठक में भाजपा जिलामहामंत्री गगन खटीक, जिला मंत्री मुकेश चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामसिंह यादव, हरिशंकर धाकड़, भरत धाकड़, किशन मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुरप्रीत चीमा सहित पिछड़ा वर्ग मोर्चे के उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी सहित जिला कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment