492 ट्रक चालकों के किए गए नेत्र परीक्षण, 450 ट्रक चालकों की आंखों की समस्या को देखते हुए बांटे गए नि:शुल्क चश्मेशिवपुरी- फोरलेन पर फर्राटे भरते भारी वाहनों के चालकों के नेत्र किस प्रकार से कार्य कर रहे है इसे लेकर समाजसेवी संस्था समाज कल्याण चिकित्सा सेवा संस्था के द्वारा आधा दर्जन से अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तत्वाधान में संबंधित प्रमुख टोल नाकों पर नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाए गए। जिसमें विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों के द्वारा 492 ट्रक चालकों के नेत्र परीक्षण करते हुए 450 ट्रक चालकों की आंखों की समस्या को देखते हुए उन्हें नि:शुल्क आंखों की सुरक्षा हेतु चश्मे भी वितरित किए गए।
जानकरी देते हुए समाजसेवी संस्था समाज कल्याण चिकित्सा सेवा संस्था के अंकुर कुशवाह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तत्वाधान में समाज कल्याण चिकित्सा सेवा संस्था के द्वारा फोरलेन पर दौड़ भारी वाहन चालकों के द्वारा किस प्रकार से वाहन चला रहे है और वह कहीं आंखों से संबंधित रोग का शिकार तो नहीं है जिससे कभी-कभी वह स्वयं और दूसरों के भी हादसे का कारण बन जाते है।
ऐसे में समाज कल्याण संस्था के द्वारा प्रमुख फोरलेन टोल प्लाजा एवं चिह्नित स्थानों सतनबाड़ा एनएच 46 टोल प्लाजा, पड़ौरा ब्रिज एनएच 27, पूरनखेड़ी टोल एनएच 27, एनएच 46धौलागढ़ फाटक टोल के पास, करैरा में कृष्णा होटल के पास एनएच 27 एवं सुरवाया स्थित शिवपुरी ढाबा एनएच 27 पर संस्था के द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविरों का आयोजन विभिन्न दिवसों में किया गया। यहां 492 ट्रक चालकों की आंखो का परीक्षण शिविर के माध्यम से किया गया जिसमें 450 ऐसे ट्रक चालक सामने आए जो कहीं ना कहीं आने वाले समय में नेत्र की गंभीर समस्या से जूझने वाले थे ऐसे में इन नेत्र रोगी ट्रक चालकों को चिह्नित करते हुए इनका परीक्षण कर उपचार किया गया और इन्हें नेत्र से संंबंधित समस्या के निदान को लेकर संस्था के द्वारा नि:शुल्क चश्में भी वितरित किए गए।
इन्हें पाकर ट्रक चालकों की आंखों की रोशनी में अब पूर्ण स्पष्टता नजर आई और उन्हें रोड़ पर अब साफ-साफ भी नजर आने लगा। शिविर में आए अधिकांश ट्रक चालकों ने आगे आकर अपने नेत्रों का परीक्षण कराया और उचित परामर्श प्राप्त करने के बाद उपचार मिलते ही वह अब स्वयं में काफी सुधार पाते हुए संस्था के इस शिविर की सराहना कर रहे है। इस शिविर में विशेष सेवाऐं चिकित्सक ऑप्टोमैट्रिक्स चौधरी चरण सिंह, शिविरमें मशीनों से आंखों की जांच जिसमें रेटीनोस्कोप, विजनड्रम व ऑटोरैब के द्वारा आंखों की जांचें की गई। यहां संस्था के प्रमुख पदाधिकार व वालंटियर लक्ष्मी गर्ग, अंशुल, वंदना राठौर, रानू श्रीवास्तव, राहुल, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
ट्रक चालको ने दिया फीडबैक
ट्रक चालक नरेश यादव ने बताया कि हम तो फोरलेन पर ट्रक चालते है हमें दूर का तो नजर आता था लेकिन पास का कम दिखता था परन्तु समाज कल्याण संस्था के इस शिविर के माध्यम से नेत्र परीक्षण कराया और उपचार मिला तो हमार आंखों की समस्या में अब काफी सुधार है। वहीं एक अन्य ट्रक चालक सीताराम रैगर, किशन राणा, ताज मोहम्मद, सिकन्दरा यादव, जमाल बाबा आदि ने कहा कि यह बात सही है कि जो भी ट्रक चालक हों वह नेत्रों से ठीक होना चाहिए क्योंकि हादसा कभी भी हो सकता है बाबजूद इसके समाज कल्याण संस्था और एनएचएआई ने हम ट्रक चालकों की सुध लेकर यह शिविर लगाया तो इस शिविर में कई ट्रक चालकों की आंखों का परीक्षण और उन्हें अब उपचार के बाद काफी आराम है और नेत्र संबंधित समस्या से भी निजात मिली है।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment