Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, September 25, 2022

जिला एवं शहर कांग्रेस के द्वारा आज निकाली जाएगी भारत जोड़ो सद्भावना यात्रा


गुना नाका स्थित कांग्रेस कार्यालय से निकलेगी यात्रा, आमजन से यात्रा में शामिल होने की अपील

शिवपुरी- कांग्रेस पार्टी को सशक्त और संगठित बनाए रखते हुए आमजन को भी पार्टी से जोड़ा जाए इसे लेकर जिला एवं शहर कांग्रेस कार्यालय के द्वारा जिला मुख्यालय शिवपुरी पर कांग्रेसजनों के द्वारा भारत जोड़ो सद्भावना यात्रा आज 26 सितम्बर सोमवार को प्रात: 10 बजे स्थानीय गुना नाका स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से निकाली जा रही है।

भारत जोड़ो सद्भावना यात्रा को लेकर जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बताया कि संपूर्ण देश भर में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है जिसमें जनता का अपार जनसमर्थन व जनसमूह उमड़ रहा है। इस भारत जोड़ो यात्रा को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जिला कंाग्रेस अध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा के तत्वाधान में शहर कांग्रेस के द्वारा संयुक्त रूप से भारत जोड़ो सद्भावना यात्रा जिला मुख्यालय पर सोमवार 26 सितम्बर को गुना नाका स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रात: 10 बजे से निकाली जा रही है जिसमें ना केवल कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बल्कि आमजन को भी इस यात्रा से जोड़ा जाएगा और अधिक से अधिक संख्या में आमजन से शहर कांग्रेस ने अपील की है कि यह भारत जोड़ो यात्रा में हरेक आमजन जुड़ें ताकि राष्ट्र में एकजुटता का संदेश पहुंचाया जा सके। 

शहर कांग्रेस की यह भारत जोड़ो सद्भावना यात्रा गुना नाका से प्रारंभ होकर एबी रोड़ झांसी तिराहा, गुरूद्वारा, माधवचौक से होकर कमलागंज होते हुए ग्वालियर वायपास पहुंचेगी जहां से यात्रा करौंदी क्षेत्र के लिए निकालेगी जहां करौंदी में कांग्रेस पार्टी की इस यात्रा का समापन होगा। इस यात्रा के माध्यम से आमजन को शामिल करते हुए जनता के बीच जन-जागरूकता का संदेश देकर भारत जोड़ो सद्भावना यात्रा को सफल बनाया जाएगा। समस्त कांग्रेसजनों से इस यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान जिला कांग्रेस के द्वारा किया गया है।

No comments:

Post a Comment