---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, May 29, 2026

24 हजार लीटर के 8 टैंकरों से भरे जाएगे पानी के संपबैल, शहर में हर घर नल से पहुंचेगा जल


केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शहर में पेयजल समस्या पर हुए चिंतित,श्री सिंधिया के निर्देशपर जिलाधीश ने ली बैठक

शिवपुरी-सिंध जलावर्धन योजना की मोटर खराब होने से पैदा हुए जल संकट से निपटने के लिए आज योजना तैयार करने के सख्त निर्देश केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिलाधीश अर्पित वर्मा को दिए जिस पर तत्काल जिलाधीश ने एक विशेष बैठक जिलाधीश कार्यालय में आयोजित की। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव सहित प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम आनंद राजावत, सीएमओ इशांक धाकड़, एर्ई सचिन चौहान की मौजूदगी में शहर के चारों जोनों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था को सुचारू रूप से सुदृढ़ बनाने की बात कहीं इतना ही नहीं उन्होंने यह भी अधिकारियों को निर्देशित किया शहर में पानी की कमी नहीं रहना चाहिए।

सीएमओ इशांक धाकड़ ने गांधी पार्क जॉन में रंजीत खापरे, सब्जी मंडी जॉन में राकेश धाकड़, राव की बगिया जोन में सतेन्द्र गरवाल व फिजिकल सम्पवेल रंजीत खापरे को प्रभारी नियुक्त किया हैं। साथ ही इन टंकियों को भरने के लिए सभी जोनों में बड़े ट्रैक्टर चालू किए जाएंगे शहर  में 8 बड़े टैंकरों जो 24 हजार लीटर पानी लेकर आएंगे और सम्प वैलों में यह पानी भरेंगे जिससे नलों के माध्यम से शहर के नागरिकों को पानी समय पर उपलब्ध हो सकेगा। वहीं इसके अतिरिक्त शहर के 39 वार्डों में 40  छोटे टैंकरों के माध्यम से पानी भी वितरण कराया जाएगा। जिससे पानी की समस्या से शहर के नागरिकों को निजात मिलेगी। इस बैठक में हरवीर रघुवंशी, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर, महामंत्री केपी परमार, योगेन्द्र रघुवंशी, सिंधिया जनसम्पर्क कार्यालय प्रभारी कपिल भार्गव, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार नीरज तोमर, निर्देश गोयल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

जन सहयोग से भी होगे टेंकर चालू, भाजपा नेताओं ने टेंकर देने की रखी बात
नगर पालिका द्वारा शहर में पानी वितरण करने के लिए 20 टैंकर संचालित है बैठक में जनसहयोग से 5 टैंकर जिला महामंत्री लवलेश जैन चीनू, पांच टैंकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, पांच टैंकर सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, एक टैंकर योगेंद्र यादव के द्वारा नगर पालिका प्रशासन को अतिरिक्त दिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त हम और भी टैंकर समाजसेवियों एवं पार्टी के पदाधिकारी से चर्चा कर चालू कराऐं जाऐंगे। जिससे शहर में जल संकट से निजात मिल सके।

बंद किए गए नलकूप भी होंगे चालू
शहर में सिंध जलावर्धन योजना चालू होने पर 489 नलकूपों को बंद कर दिया गया था इन नलकूपों में पुन: मोटर डालकर चालू किया जाएगा जिससे नागरिकों को आसानी वार्डों के अंदर ही पानी मिल सकेगा जिसकी योजना भी नगर पालिका सीएमओ इशांक धाकड़ एवं एर्ई सचिन चौहान ने बनाकर तैयार की हैं। जिससे भीषण गर्मी में पानी की समस्या कम हो सकेगी।  

No comments: