---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, October 13, 2026

शिवपुरी में 15 अक्टूबर को निकलेगी 251 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा



राजेश्वरी मंदिर से सिद्धेश्वरी कैला माता मंदिर तक निकलेगी यात्रा, सिद्धेश्वर महादेव महिला समिति करेगी आयोजन

शिवपुरी-नवरात्रि के अवसर पर 15 अक्टूबर, गुरुवार को 251 मीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया जाएगा। सिद्धेश्वर महादेव महिला समिति, शिवपुरी द्वारा आयोजित यह यात्रा शाम 4 बजे राजेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर सिद्धेश्वरी कैला माता मंदिर तक पहुंचेगी।
आयोजन समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, विशाल चुनरी यात्रा में माता रानी को 251 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की जाएगी। यात्रा का आयोजन धार्मिक आस्था और माता रानी की आराधना के उद्देश्य से किया जा रहा है। समिति ने शहर की महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में चुनरी यात्रा में शामिल होने की अपील की है। आयोजन के लिए चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है का संदेश दिया गया है। सिद्धेश्वर महादेव महिला समिति ने सभी महिलाओं से गुरुवार शाम 4 बजे राजेश्वरी मंदिर पहुंचकर चुनरी यात्रा में सहभागिता करने का आग्रह किया है।

No comments: