---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, February 19, 2020

जिला पंचायत सदस्य दिनेश परिहार ने एसडीएम को सौंपा

ज्ञापन किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

शिवपुरी/करैरा- नीलगाह रोजो द्वारा किसानों की फसल की जा रही है बर्बादी को लेकर जिला पंचायत सदस्य दिनेश परिहार एवं किसानों द्वारा प्रदर्शनर कर प्रभारी एसडीएम को मामले में उचित कार्यवाही को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। अनुविभागीय अधिकारी करैरा मनोज गरवाल को सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि हम ग्रामवासी छिरारी, लालपुर, बांसगढ, ऑडर, गणेशखेडा, खैराकोटिया, हाजीनगर, दुमदुमा, जैरवा, लंगूरी, खैराघाट वनगवां, धवरा, कलोथरा, सिल्लोपुर, खैराई, जुझाई, बडौरा, टीला, मुंगावली, मछावली, कारोठा, चौका, गुल्टार, खोहा, बगेधरी अब्बुल आदि ग्रामों में नीलगाह रोजो द्वारा फसल नष्ट कर सौ-सौ दो सौ के झुण्डछ में एकत्रित होकर हम किसानों का काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा हैं जो कि हम किसान भाई रात और दिन खेत खलियानों पर अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर खेत पर रूकने के लिए मजबूर होते हैं।

यह रखी प्रमुख समस्याऐं, दी चेतावनी

ग्रामवासियों द्वारा अपनी प्रमुख रूप से तीन समस्याओं को ज्ञापन के माध्यम से एसडीएम के समक्ष रखा गया इसमें जिस किसान भाई का रोजो द्वारा फसल नस्टू कर दी जाती है तो उस किसान को तत्कामल सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाये। मध्यप्रदेश शासन द्वारा नीलगाह रोजो को रोकने के लिये कोई प्रबन्ध  किया जावे। यदि हमारे समस्त् किसान भाईयों की मांगे पूरी नहीं की जाती है तो हम समस्त किसान भाई एक किसान आन्दोदलन करने के लिए मजबूर होंगे।

No comments: