---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, February 20, 2020

महाशिवरात्रि महोत्सव आज, सजे भोलेनाथ के दरबार

शिवपुरी-भगवान भेालेनाथ का महापर्व आज नगर में महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाएगा। भोलेनाथ की भव्य महाशिवरात्रि के अवसर पर भोलेनाथ के दरबार सज गए है। मंदिरों पर आकर्षक सजावट तो कहीं मंदिरों पर भजन-संध्या कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। इसके अलावा महाभिषेक, शिवाभिषेक जैसे अनेकों धार्मिक अनुष्ठान आज भोलेनाथ के दरबार में सजाए जाऐंगें जिसमें आगुन्तकजन एवं धर्मप्र्रेमीजनों को मुख्य यजमान के माध्यम से धर्मलाभ प्रदान कराया जाएगा। इसके अलावा नगर के सभी मंदिरों पर भांग-ठण्डाई प्रसाद के रूप में वितरित करने की तैयारी भी की गई है। शहर के सिद्धेश्वर स्थित भोलेनाथ मंदिर पर भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरीकेट लगाकर पंक्ति बनाई जाएगी और फिर भोलेनाथ को जल-पूजा अर्चना करने दी जाएगी। इसके अलावा न्यू ब्लॉक स्थित नील कण्ठेश्वर महादेव, गायत्री मंदिर परिसर के महादेव सहित अनेकों स्थानों पर भोलेनाथ के दरबार में भव्य महाभिषेक के आयोजन किए गए है। इन सभी मंदिरों पर धर्मप्रेमीजनों की आस्था सैलाब के रूप में उमड़ेगी और यहां सुरक्षा के तहत पुलिस भी मौजूद रहेगी ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा श्रद्धालुओं को ना हो सके और श्रद्धालुजन भक्तिभाव से महाशिवरात्रि का पर्व मनाऐं।

जानकी सेना संगठन द्वारा आज महाशिवरात्रि पर महाप्रसादी का होगा वितरण

महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर सेवाभावी संस्था जानकी सेना संगठन के तत्वाधान में विशाल महाप्रसादी का वितरण आज 21 फरवरी को दोप.12 बजे से 6 सायं बजे तक शहर के माधवचौक पर पूरे दिन भर प्रसादी, विशेष दूध ठंडाई का वितरण किया जाएगा। इस दौरान माधवचौक के गुजरने वाले राहगीरों को भगवान भोलेनाथ का प्रसाद वितरित किया जाएगा। सभी धर्मप्रेमीजनों से 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित महासप्रसादी वितरण में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की गई है। जानकी सेना संगठन के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विशेष आयोजन जानकी सेना संगठन द्वारा किया जा रहा है जिसमें महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ की विशाल शिवलिंग का विशेष रुद्राभिषेक, संगठन सदस्यों द्वारा आयोजन स्थल पर ही किया जाएगा एवं विशाल ठंडाई प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

No comments: