मुख्य माधवचौक चौराहे पर टांगा पोस्टर की अपील-एक पद एक सिद्धांत का वादा निभाएं सीएम
शिवपुरी। मप्र की भाजपा सरकार के बाद वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 15 वर्षों बाद जब कांग्रेस सरकार आई तो कांग्रेसियों को लग रहा था कि वह अपनी सरकार में जनता के हितों की पूर्ति कर जनता को उनके अधिकार दिलाऐंगें लेकिन यह क्या, यहां लोकसभा चुनाव में जब पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पराजय हुई तो उन्हें अब मप्र में तवज्जो ना मिलने पर मप्र की कांग्रेस सरकार को ही सिंधिया समर्थक आईना दिखाने पर आम्दा हो रहे है। यह हम नहीं बल्कि वह बैनर कह रहा है जो इन दिनों मुख्य चौराहे पर सिंधिया समर्थक द्वारा लगाया गया है जिसमें मप्र कांग्रेस सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री कमलनाथ को सिंधिया समर्थक उन्हें आईना दिखाते हुए अपने वादे की याद दिला रहे है। इस बैनर में 16 दिसम्बर 2018 अंकित होकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया खड़े हुए है। यह पोस्टर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।
पोस्टरवॉर से शुरू हुई खेमेबाजी अब सड़कों पर आई
मप्र कांग्रेस में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच चल रही खेेमेबाजी अब सड़कों पर आ गई है। इस खेमेबाजी के बीच अब नेताओं का पोस्टर वॉर भी शुरू हो गया है। शिवपुरी में तो ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक समर्थक शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र टेडिया ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को निशाने पर रखते हुए एक पोस्टर लगवा दिया है जिसमें सीएम कमलनाथ पर निशाना साधा गया है। इस पोस्टर में लिख गया है कि एक पद एक सिद्धांत का फार्मूला क्यों याद नहीं आ रहा मप्र सरकार को। इस पोस्टर में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य की राहुल गांधी के साथ फ ोटो लगाई है और अप्रत्यक्ष तौर पर मुख्यमंत्री को निशाने पर रखते हुए लिखा गया है कि मुख्यमंत्री इस छाया चित्र की मर्यादा को भूल गए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया से जो कहा गया है उस पर पुनरू विचार करना चाहिए। लोकतंत्र में अपनी बात रखने पर पार्टी मजबूत होती है। एक पद पर एक ही व्यक्ति का फार्मूला क्यों याद नहीं आ रहा मप्र सरकार को।
शहर कांगें्रस अध्यक्ष ने लगाया है बैनर
शिवपुरी के मुख्य चौराहे पर लगाया गया यह पोस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास समर्थक शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र टेडिया ने लगवाया है और इसमें उनकी भी फोटो है। शिवपुरी में सिंधिया समर्थकों की पोस्टर वॉर की राजनीति के बाद अब मप्र में कांग्रेस की आपसी कलह सड़कों पर आ गई है।
सिंधिया समर्थकों ने कहा जो वचन पत्र का वादा किया वह याद दिला रहे है
जब इस मामले में स्थानीय सिंधिया समर्थक नेताओं से बात की तो उन्होंने कहा कि हमारे नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विधानसभा में जो वचन पत्र का वादा किया गया था उसे याद दिलाया है। मप्र कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय शर्मा ने कहा कि हमारे नेता ज्योतिरादित्य जनता से किया वचन पत्र सरकार को याद दिला रहे हैं और हम अपने महाराज के साथ हैं।
इनका कहना है-
विधानसभा चुनाव में ग्वालियर संभाग में सबसे ज्यादा सीट हमारे नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की बदौलत जीतीं। जनता से जो वादे किए उन्हें तो पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि हम हमारे नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ हैं।
राकेश गुप्ता,
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

No comments:
Post a Comment