---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, April 30, 2026

आबकारी विभाग द्वारा खुले में शराब पीने वालों पर सख्त कार्यवाही कर शराबियों को खदेड़ा


शिवपुरी-
जिला मुख्यालय पर खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के निर्देशन में वृत्त प्रभार राहुल गुप्ता के द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया और खुले में शराब पीने वाले शराबियों को खदेड़ा गया। इसके अलावा मौके पर ही 5 प्रकरण कायम कर 5 लोगों को आबकारी विभाग के नियम निर्देशों की अव्हेलना करने पर पकड़ा और कार्यवाही की गई।

बताना होगा कि जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा सतत् कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत अवैध मदिरा धारण, परिवहन, चौर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध शुभम दांगोड़े, जिला आबकारी अधिकारी शिवपुरी के निर्देशन में वृत्त शिवपुरी क्षेंत्रातर्गत विभिन्न स्थलों पर राहुल गुप्ता वृत्त प्रभारी द्वारा दबिश दी जाकर सार्वजनिक स्थलों पर मदिरापान करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर कुल 05 प्रकरण कायम कर 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जाकर म.प्र.आबकारी अधिनियम की धारा 36(ब) के तहत पंजीबद्ध किये गये। आगामी दिनों में भी आबकारी विभाग शिवपुरी के द्वारा मदिरा के अवैध बिक्री पर रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

No comments: