---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, October 22, 2026

श्रीधाम वृंदावन में 14 नवंबर से होगा श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित


जानकी सेना संगठन के महासचिव नरेशप्रताप सिंह (बॉबीराजा) के निवास पर हुई बैठक, व्यवस्थाओं पर किया विचार-विमर्श

शिवपुरी। श्रीधाम वृंदावन में 14 से 20 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव एवं संस्कार सेवा ट्रस्ट (आश्रम) के उद्घाटन समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जानकी सेना संगठन के महासचिव नरेशप्रताप सिंह (बॉबीराजा) के झांसी हवाई पट्टी रोड स्थित निज निवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा कर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्कार सेवाश्रम, श्रीधाम वृंदावन के हरिमोहन दास जी महाराज ने की। इस अवसर पर कथा की प्रधान यजमान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रघुवीर रावत, कथा के यजमन शिवशंकर सेठ, महेन्द्र शर्मा, रघुराज प्रताप सिंह वैश, प्रमोद रावत सहित कथा के अन्य यजमान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा तथा कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने की तैयारियों पर विचार किया गया। उल्लेखनीय है कि श्रीधाम वृंदावन में आयोजित होने वाले इस श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के अंतर्गत 14 से 20 नवंबर तक विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही संस्कार सेवा ट्रस्ट (आश्रम) का उद्घाटन समारोह भी आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए बैठक में आवश्यक चर्चा की गई।

No comments: