पश्चिम बंगाल की पारंपरिक धनुची आरती में शिवहरे समाज एवं प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन की सहभागिता, की आरतीशिवपुरी। मां अम्बे एसोसिएशन द्वारा आयोजित भव्य नवदुर्गा महोत्सव में भक्ति, आस्था और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। महोत्सव के अंतर्गत बीते दिनों आयोजित माता रानी के भव्य जागरण में श्रद्धालु देर रात तक माता की भक्ति में लीन रहे। वहीं, बीती रात्रि आयोजित लाइव गरबा-डांडिया की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही, जिसमें मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर पूरे आयोजन स्थल को भक्तिमय बना दिया। महोत्सव स्थल पर मां दुर्गा का आकर्षक दरबार सजाया गया है। भव्य साज-सज्जा, धार्मिक अनुष्ठानों और भक्तिमय संगीत के बीच प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। पारंपरिक गरबा-डांडिया के माध्यम से श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को प्रोत्साहित करना और नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोडऩा है।
धनुची आरती में दिखी बंगाल की सांस्कृतिक झलक
महोत्सव में पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध पारंपरिक धनुची आरती विशेष आकर्षण रही। इस अवसर पर कलचुरी समाज एवं शिवहरे समाज के प्रतिनिधियों तथा प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरती में सहभागिता कर मां दुर्गा की आराधना की। पारंपरिक शैली में प्रस्तुत धनुची आरती ने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया और आयोजन में सांस्कृतिक विविधता के रंग भर दिए। कलचुरी समाज की ओर से किशन स्वरूप शिवहरे, वीरेंद्र शिवहरे, डॉ महेश शिवहरे एवं भरत शिवहरे सहित समाज के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं, प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन की ओर से डॉ. सुषमा पांडेय, राजकुमार शर्मा, गोपेंद्र जैन, जितेंद्र गुप्ता एवं गजेंद्र शिवहरे सहित अन्य पदाधिकारियों ने आरती में भाग लिया। इस दौरान नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान आयोजन की व्यवस्थाओं में समिति के अध्यक्ष सक्षम जैन, कार्यकारी अध्यक्ष गजेंद्र शिवहरे, उपाध्यक्ष डी.पी. शर्मा, सचिव प्रवीण पांडेय, कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा एवं सह कोषाध्यक्ष सुमित गुप्ता सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। मुख्य संयोजक डॉ. प्रदीप विश्वास, डॉ. सुषमा पांडेय एवं विवेक शिवहरे सहित संयोजक मंडल के सदस्य भी आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
मातृशक्ति ने गरबा-डांडिया में बढ़-चढ़कर लिया भाग
लाइव गरबा-डांडिया की प्रस्तुति के दौरान मातृशक्ति ने पारंपरिक नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। आयोजन में श्रीमती आरजू जैन के नेतृत्व में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। संयोजक डॉ. सुषमा पांडेय, डॉ. नमिता विश्वास एवं डॉ. प्रदीप विश्वास सहित आयोजन से जुड़े सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। इस अवसर पर प्रियंका विवेक शिवहरे, मीनाक्षी गजेंद्र शिवहरे, सपना प्रवीण पांडेय, जसवीर जी, इंद्रजीत चावला, डी.पी. शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मां दुर्गा की आराधना कर परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


.jpeg)


.jpeg)
No comments:
Post a Comment