---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, October 11, 2026

21 वर्षो से संचालित श्री मां बुटीक के नए शोरूम का हुआ भव्य शुभारंभ



किफायती दरों पर मिलेंगे आकर्षक परिधान और आर्टिफिशियल ज्वैलरी

शिवपुरी। शहर के थीम रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के पास श्री मां बुटीक के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ रविवार को हुआ। यहां ब्रजराज शरण गुप्ता की पुत्र बधू श्री मां बुटीक की संचालक श्रीमती प्रवीणा बिंदल एवं पुत्र डॉ. प्रमोद बिंदल के द्वारा अतिथियों और उपस्थितजनों का स्वागत किया। श्री मां बुटीक ने अपने 21वें वर्ष पूर्ण कर लिए और इस उपलक्ष्य में अपने नए शोरूम की शुरुआत की। शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आध्यात्मिक गुरु डॉ. रघुवीर सिंह गौर गुरुजी उपस्थित रहे। नए शोरूम में ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार के आकर्षक परिधानों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है। इसमें लहंगे, साडयि़ां, सूट, इंडो-वेस्टर्न परिधान, को-ऑर्ड सेट्स सहित आर्टिफिशियल ज्वैलरी आदि शामिल हैं। बुटीक संचालकों के अनुसार, ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन सभी उत्पादों को किफायती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। नए शोरूम के माध्यम से शहर की महिलाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न अवसरों के लिए आकर्षक परिधानों के विकल्प मिल सकेंगे।

शुभारंभ समारोह में शहर के अनेक संभ्रांत नागरिकों के साथ पत्रकार, चिकित्सक, व्यापारी, महिलाएं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निज सहायक ग्वालियर निवासी संदीप जैन, वरिष्ठ समाजसेवी व चिकित्सक डॉ. एम.डी. गुप्ता, उमेश बिंदल, अजय बिंदल एवं आलोक बिंदल, भास्कर बिंदल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लायंस क्लब, रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब, भारत विकास परिषद, अग्रवाल समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भी सहभागिता की। सभी ने बिंदल परिवार को नए शोरूम के शुभारंभ एवं श्री मां बुटीक के 21वें वर्ष पूर्ण होने पर आगंतुकों द्वारा शुभकामनाएं दीं गई। यहां बिंदल परिवार ने समारोह में शामिल होकर इस विशेष अवसर को यादगार बनाने वाले सभी अतिथियों, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments: