शिवपुरी- अवैध जहरीली शराब व्यापार रोकने के अभियान अंतर्गत वृत्त करैरा में बड़ी कार्रवाई की गई। कलेक्टर अर्पित वर्मा, आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में यह कार्यवाही वृत्त प्रभारी डॉ.तीर्थराज भारद्वाज द्वारा की गई। वृत्त करैरा प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज के नेतृत्व में करैरा टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अल सुबह यह कार्यवाही की गई।
इस दौरान जुझाई रोड से 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त कर एक महिला आरोपी को मौके से गिरफतार किया गया। इस अभियान में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1), 49(क) के तहत 01 आपराधिक प्रकरण दर्ज कर, आरोपिया मीना कंजर पत्नि धर्मेंद्र कंजर उम्र-40 वर्ष निवासी-नौनेर हा.मु. टोकनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े ने कहा कि भविष्य में भी नशीले पदार्थों और अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि जिले में अवैध कारोबार पर रोक लगाई जा सके। आबकारी विभाग वृत्त प्रभारी करैरा तीर्थराज भारद्वाज ने बताया कि वृत्त क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और मिल रही शिकायतों के आधार पर संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग व गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यवाही में वृत्त प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज के साथ आबकारी आरक्षक रितिक धाकड़, अनिल सिंह, अनिल यादव होमगार्ड अंतिश पांडे व रितु बाथम का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment