अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में हुए नियुक्तशिवपुरी-जिलाधीश अर्पित वर्मा की अनुशंसा पर प्रशासनिक एवं कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (डीएटीसीसी) शिवपुरी के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। जारी आदेश क्रमांक /डीएटीसीसी/2026/168 के तहत लोक निर्माण विभाग संभाग शिवपुरी के कार्यपालन यंत्री श्री पुष्कल प्रताप को परिषद का नया सचिव एवं नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जारी आदेशानुसार पुष्कल प्रताप अपने वर्तमान विभागीय दायित्वों का निर्वहन करने के साथ-साथ डीएटीसीसी के सचिव एवं नोडल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। शासन द्वारा उन्हें परिषद से संबंधित वित्तीय कार्यों के सुचारू संपादन हेतु आहरण एवं संवितरण अधिकार भी सौंपे गए हैं। इसके साथ ही, जिला शहरी विकास अभिकरण शिवपुरी में कार्यरत सहायक परियोजना अधिकारी सौरभ गौड़ पूर्व की भांति सहायक नोडल अधिकारी डीएटीसीसी के पद पर अपनी सेवाएं देते रहेंगे। वह अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ परिषद के सहायक नोडल अधिकारी के दायित्वों का संपादन निरंतर पूर्ववत करते रहेंगे। इस नियुक्ति से जिले में पर्यटन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है।

No comments:
Post a Comment