एएसपी ने दिया उचित कार्यवाही का आश्वाशनशिवपुरी। थाना फिजिकल क्षेत्र अंतर्गत आने वाली संजय कॉलोनी में अग्रवाल समाज के मातादीन अग्रवाल के घर में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए नकदी-सामान की बरामदगी की मांग को लेकर मध्यदेशीय अग्रवाल समाज ने मंगलवार को एकत्रित होकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया पूरा घटनाक्रम, एएसपी ने दिया कार्यवाही का भरोसा
ज्ञापन में बताया गया कि श्री मातादीन अग्रवाल चौधरी एवं उनके परिवार के निवास, संजय कॉलोनी, दौलत सिंह होटल के पीछे, फिजिकल थाना क्षेत्र शिवपुरी में 28-29 अगस्त 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने घर में प्रवेश कर लाखों रुपये की नकदी एवं सामान चोरी कर लिया। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी की घटना का पूर्ण खुलासा नहीं होने से पीड़ित परिवार चिंतित है। समाज की ओर से पुलिस प्रशासन से चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने, घटना में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, चोरी गई नकदी एवं सामान की बरामदगी सुनिश्चित करने तथा मामले की निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच कर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन का वाचन समाज अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता ने किया। ज्ञापन सौंपने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति ने अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञापन में बड़ी संख्या में शामिल हुए समाज बंधु
इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालो में मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, प्रचार मंत्री मनीष गुप्ता, गोपाल चौधरी, गोपाल गुप्ता, समाज के पूर्व अध्यक्ष राकेश गर्ग, ग्राम पंचायत भटनावर सरपंच संजय अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष व पार्षद गौरव सिंघल, सुदर्शन प्रधान, संदीप गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अजीत अग्रवाल, पुरानी शिवपुरी मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष रितिक गर्ग 'भटनावर वालेÓ, प्रांशुल अग्रवाल, मोनू अग्रवाल एवं संजय अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment