---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, August 20, 2026

समाजसेवी सुरेशचंद गुप्ता का निधन, उठावनी आज


शिवपुरी।
शहर के माधवचौक पर रविन्द्र वॉच के नाम से प्रसिद्ध प्रतिष्ठान के संचालक रविन्द्र गोयल एवं विवेक गोयल के पूज्य पिता व प्रतिष्ठान के संरक्षक समाजसेवी सुरेशचंद गुप्ता (साइकिल वाले) का गत दिवस आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शहर में शोक की लहर व्याप्त है। स्व.सुरेशचंद गुप्ता के निधन उपरांत उठावनी आज शुक्रवार 21 अगस्त को दोप.3 से 4 बजे स्थानीय मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला की तीसरी मंजिल पर रखी गई है। बताना होगा कि ओशो प्रेमी के रूप में स्वामी ध्यान निर्दोष के नाम से पहचाने जाने वाले रविन्द्र गोयल नगर के संभ्रात और अग्रणीय समाजसेवी है जिनके पूज्य पिता स्व.सुरेशचंद गुप्ता ने प्रारंभ से ही अपने जीवन में संघर्ष करते हुए अपने बच्चों को वह सामाजिक संस्कार व व्यापार करना सिखाया जिसका परिणाम है कि आज यह परिवार पूरे शिवपुरी शहर में अपनी अलग पहचान के लिए पहचाना जाता है। स्व.सुरेशचंद गुप्ता के निधन से परिवार, रिश्तेदारों एवं परिचितों में गहरा दु:ख व्याप्त है। शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने के लिए परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों से इस श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगें।

No comments: