कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास का लिया जायजाशिवपुरी- 80वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम शहर के पोहरी रोड़ स्थित पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा। मप्र शासन के ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी प्रद्युम्न सिंह तोमर स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से प्रभारी मंत्री का आना स्थगित होने के चलते अब कलेक्टर अर्पित वर्मा ध्वजारोहण करेंगें।
जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया जायेगा। इस गरिमामयी आयोजन के लिये पुलिस परेड ग्राउंड में की जा रही तैयारियों का कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर निरीक्षण किया और फायनल रिहर्सल भी की गई।
इस मौके पर अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी.प्रजापति, तहसीलदार शिवपुरी सिद्धार्थ शर्मा सहित प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेगें। विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिस्त पत्र प्रदान कर सम्मानित करेगें। परेड में जिला पुलिस बल पुरुष एवं जिला पुलिस महिला बल, एनसीसी, स्काउट, शौर्या दल एवं होमगार्ड आदि टुकड़ी भाग लेगी। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने रिहर्सल के दौरान परेड का निरीक्षण किया और अन्य व्यवस्थाएं भी देखीं। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए हैं।
यह रहेगा कार्यक्रम
जिले में गौरवशाली भारतवर्ष की स्वाधीनता के 80 वें स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास और गरिमामय ढंग से मनाया जायेगा। जिला स्तरीय मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड पर होगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ध्वजारोहण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समारोह में मुख्य अतिथि का आगमन प्रात: 8.58 बजे होगा। प्रात: 9 बजे राष्ट्रगीत का गायन होगा। प्रात: 9.05 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान उपरांत संयुक्त परेड का निरीक्षण कर सलामी लेंगे। इसके बाद हर्ष फायर एवं मार्च पास्ट होगा। प्रात: 9.30 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का लाइव प्रसारण होगा। प्रात: 10 बजे जिले की उपलब्धियों की झलक अथवा बधाई संदेश का वाचन होगा। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित होंगे।

No comments:
Post a Comment