शिवपुरी। स्वर्णकार सराफा एसोसिएशन की वार्षिक गौठ का आयोजन बायपास मार्ग स्थित सिया मैरिज गार्डन में हर्षोल्लास और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के लगभग 600 से अधिक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाजजनों का स्वागत एवं सम्मान एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सोनी, सचिव सत्येंद्र सोनी तथा सहयोगी सतीश सोनी एवं सचिन सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा, चिकित्सा, प्रशासन, पुलिस, शासकीय सेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया।इनका किया सम्मान
सम्मानित होने वालों में डॉ. पी. डी. गुप्ता, डॉ. ब्रजेश मंगल, डॉ. सुनील तोमर, डॉ. राजेंद्र शर्मा, डॉ. रईश खान, कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे, फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़, रजिस्ट्रार सौरभ शाक्य एवं रजिस्ट्रार संदीप पांडेय प्रमुख रहे। इसके साथ ही स्वर्णकार सराफा एसोसिएशन के नव नियुक्त शासकीय सेवकों, समाजसेवियों, प्रतिभागियों तथा मीडियाकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। वार्षिक गौठ के दौरान एसोसिएशन के आगामी कार्यक्रमों एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही एसोसिएशन एवं समाज के आगामी चुनावों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
एसोसिएशन अध्यक्ष प्रकाश सोनी ने संगठन की भावी योजनाओं का दिया ब्यौरा
इस दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष प्रकाश सोनी ने संगठन की भावी योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए समाज की एकजुटता और सहभागिता पर बल दिया। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन कल्पित सोनी एवं चंद्रप्रकाश सोनी ने प्रभावी ढंग से किया। समापन अवसर पर अध्यक्ष प्रकाश सोनी ने सभी अतिथियों, सम्मानित व्यक्तियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पारंपरिक दाल-बाटी के स्नेहभोज का आनंद लिया। आत्मीयता, सामाजिक एकता और सम्मान की भावना से ओतप्रोत यह वार्षिक गौठ समाज के लिए यादगार आयोजन बन गई।

.jpg)
.jpg)

No comments:
Post a Comment