शिवपुरी-सामान्य वनमंडल शिवपुरी के अंतर्गत वन परिक्षेत्र कोलारस में गुरुवार को नवीन वन परिक्षेत्र कार्यालय भवन एवं परिक्षेत्राधिकारी निवास का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन संरक्षक, वन वृत्त शिवपुरी आदर्श श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामान्य वनमंडल शिवपुरी के वनमंडलाधिकारी सुधांशु यादव ने की।लोकार्पण समारोह में सहायक वन संरक्षक हृदेश भार्गव संलग्न अधिकारी वन वृत्त शिवपुरी उप वन मण्डलाधिकारी करैरा, उप वन मंडलाधिकारी आदित्य शांडिल्य, उपवनमंडलाधिकारी शिवपुरी शैलेन्द्रसिंह तोमर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोलारस अनूप श्रीवास्तव, वन परिक्षेत्राधिकारी कोलारस गोपाल सिंह जाटव, वन परिक्षेत्राधिकारी बदरवास रवि पटैरिया सहित वन विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नवीन परिसर में पौधरोपण भी किया गया। अतिथियों ने नवीन कार्यालय एवं आवास भवन के गुणवत्तापूर्ण निर्माण की सराहना करते हुए इसे वन विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन संरक्षक आदर्श श्रीवास्तव एवं वनमंडलाधिकारी सुधांशु यादव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पौधरोपण, वन संरक्षण और अवैध कटाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने वन अपराधों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि वन संपदा के संरक्षण के लिए विभाग पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। नवीन कार्यालय भवन के शुरू होने से कोलारस वन परिक्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी तथा वन संरक्षण एवं वन अपराध नियंत्रण की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।



No comments:
Post a Comment