शिवपुरी। शहर के मशहूर डांसर डेविड सर के बेटे एवं हैप्पी डेज स्कूल के छात्र आकर्षित शर्मा ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश अंडर-17 स्टेट चेस चैंपियनशिप ग्वालियर 2026 की अंडर-15 कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल कर शिवपुरी का नाम रोशन किया। यह प्रतिष्ठित चेस चैंपियनशिप 28 एवं 29 जुलाई 2026 को 7द्ब वर्ल्ड स्कूल, ग्वालियर में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से प्रतिभाशाली खिलाडयि़ों ने हिस्सा लिया, जिसमें आकर्षित शर्मा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। आकर्षित की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, स्कूल के शिक्षकों एवं शहर के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। उनके पिता डेविड सर के लिए भी बेटे की यह सफलता गर्व की उपलब्धि है। आकर्षित शर्मा की इस सफलता ने यह साबित किया है कि लगन, मेहनत और निरंतर अभ्यास से किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट मुकाम हासिल किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों एवं शहरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

No comments:
Post a Comment