शिवपुरी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ठकुरपुरा स्थित स्वर्गीय नारायण सिंह यादव (ग्वाल) के निज निवास पर कन्हैया गायन टोली, ठकुरपुरा (शिवपुरी) द्वारा श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ गुरु वंदना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु श्री श्री 1008 महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज एवं ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 रामदास (मोनी) जी महाराज के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन से हुआ। इसके पश्चात टोली के गुरु स्वर्गीय नारायण सिंह यादव (दीवान) के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर श्रवण कुमार चौधरी, रोशनलाल दीवान, मुंशी शाह जी, बूढ़दा वाले, कल्याण, राजू राठौर, भरोसा पाल, कन्हैया पडरिया, कन्हैया रियार, मनमोहन सिंह यादव, अवधेश दीवान, हरविलाश (मोनू) दीवान, नरोत्तम सिंह, अखिलेश, कौशलेन्द्र एवं पुरुषोत्तम सिंह यादव सहित अनेक गणमान्यजन एवं टोली के सदस्य उपस्थित रहे। पूजन उपरांत कन्हैया गायन टोली के सदस्यों ने अपने पूर्वजों से प्राप्त सांस्कृतिक धरोहर कन्हैया गायन की अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर गुरुजनों के प्रति श्रद्धा अर्पित की।
भक्ति एवं लोक संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा पर्व का उल्लासपूर्वक आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन स्वर्गीय नारायण सिंह यादव के पुत्र एवं स्वयं को उनका शिष्य मानने वाले पुरुषोत्तम यादव (ग्वाल) ने किया। उन्होंने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कन्हैया गायन की इस समृद्ध लोक परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना ही स्वर्गीय नारायण सिंह यादव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।
.jpg)

No comments:
Post a Comment